February 22, 2026 9:26 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
उत्तरप्रदेश

मथुरा में नहीं थिरकेंगे सनी लियोनी के कदम! हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बाद प्रशासन ने रद्द किया डीजे नाइट

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में नववर्ष की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. एक तरफ जहां नए साल पर बांके बिहारी के दर्शन को लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन आ रहे हैं तो ऐसे में बड़े-बड़े होटल और क्लब के मालिक नए साल को किस तरह और बेहतरीन बनाया जाए, इसको लेकर बॉलीवुड के स्टार को बुलाने की तैयारी कर रहे हैं. इन लोगों द्वारा नए साल पर बकायदा मथुरा में सनी लियोन का DJ प्रोग्राम रख दिया गया. जैसे ही हिंदू संगठनों को यह जानकारी हुई तो वह विरोध पर उतर आए. उन्होंने कहा कि ये प्रभु की ब्रज भूमि है, यहां एक्ट्रेस का क्या काम. हिंदू संगठनों के विरोध को देखत हुए आनन-फानन में सनी सियोनी का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया.

बता दें कि नववर्ष पर बॉलीवुड एक्टर सनी लियोन का DJ प्रोग्राम मथुरा में आयोजित होना था. ये प्रोग्राम ‘The Trunk’ क्लब करा रहा था. जैसे ही सनी लियोन के कार्यक्रम की जानकारी मथुरा शहर में फैली तो हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. यहां तक की कार्रवाई की मांग कर दी. समाजसेवी छाया गौतम ने कहा कि हम सनी लियोन का मथुरा में प्रोग्राम नहीं होने देंगे, क्योंकि सनी लियोन को बुलाकर यहां पर फूहड़ता और अश्लीलता परोसने की तैयारी है.

गौ रक्षक पवन दुबे ने दी चेतावनी

वहीं गौ रक्षक पवन दुबे ने कहा कि सनी लियोन को मथुरा बुलाना बिल्कुल गलत है. ये क्लब वाले सनी लियोनी को मथुरा बुलाकर धर्म नगरी को कलंकित करना चाहते हैं. हमने क्लब वालों को चेतावनी दे दी है. वहीं हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बाद ‘The Trunk’ क्लब के मालिक ने सनी लियोनी का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया है. अब नए साल पर सनी लियोन मथुरा नहीं आ रही हैं.

भविष्य में नहीं होगी इस तरह की गलती

सनी लियोनी के कार्यक्रम के आयोजनकर्ता सौरभ अग्रवाल ने प्रोग्राम रद्द होने की जानकारी देते हुए बताया कि बृजवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी 2026 को होने वाले कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह का कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा, जो बृजवासियों की भावनाओं को आहत करे.

क्या बोले साधु-संत?

वहीं दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि जिस तरह से कार्यक्रम का विरोध किया गया, वह मेहनत रंग लाई और जिस तरह से कार्यक्रम रद्द हुआ है. भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद बृजवासियों को मिला है. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का कार्यक्रम पूर्व में न हो और ब्रज की मर्यादा को ध्यान में रखकर कार्यक्रम कराए जाएं. साधु-संतों का कहना है कि जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने साधु-संतों की पीड़ा को सुना और शासन तक हमारी मांग रखी.

Related Articles

Back to top button