April 3, 2026 8:33 pm
ब्रेकिंग
क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्... Kota Traffic Police: चालान काटने पर भड़का व्यापारी, पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़; बीच सड़क जमकर हुआ हंग... मैदान पर पसरा मातम! क्रिकेट खेलते समय गिरी आसमानी बिजली; 16 साल के उभरते खिलाड़ी की मौके पर मौत
खेल

क्रिकेट जगत में शोक की लहर! 54 शतकों का नायक जिंदगी की जंग हारा? कोमा में पहुंचे डैमियन मार्टिन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डैमियन मार्टिन अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की कई सारी रिपोर्ट में इस खबर की पुष्टि की गई है. बताया जा रहा है दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर दिमागी बुखार के चल रहे इलाज के दौरान कोमा में चले गए हैं. डैमियन मार्टिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. उन्होंने अपने पूरे क्रिकेट करियर में 54 शतक लगाए हैं.

कोमा में गए डैमियन मार्टिन

ऑस्ट्रेलियाई अखबार द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के हवाले से डैमियन मार्टिन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की जानकारी दी. द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक डैमियन मार्टिन का अस्पताल दिमागी बुखार का इलाज चल रहा था. उसी दौरान दवाओं के रिएक्शन के चलते वो कोमा में चले गए. रिपोर्ट के मुताबिक मार्टिन की सेहत पर डॉक्टर की नजरें लगातार बनी हैं और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में वो कोमा से बाहर आ जाएंगे.

फैंस और साथी क्रिकेटर्स कर रहे दुआ

एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि मार्टिन को बेहतर इलाज मिल रहा है. मार्टिन के फैंस उसके लिए दुआ कर रहे हैं. फैंस के अलावा मार्टिन के साथ क्रिकेट खेल चुके ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गजों ने भी उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है. डैमियन लेहमन और रियान कैंपबेल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं.

हफ्ते भर से बीमार डैमियन मार्टिन

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक डैमियन मार्टिन करीब हफ्ते भर से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक डैमियन मार्टिन फिलहाल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.

डैमियन मार्टिन ने क्रिकेट में जड़े 54 शतक

दाएं हाथ के बल्लेबाज रहे डैमियन मार्टिन 1991-92 से लेकर 2010 तक क्रिकेट में सक्रिय रहे. इस दौरान उन्होंने 509 मुकाबले खेले, जिसमें 23 हजार से ज्यादा रन 54 शतक के साथ बनाए. मार्टिन ने 10 शतक लिस्ट ए मैचों में बनाए. जबकि 44 शतक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जमाए हैं. डैमियन मार्टिन का इंटरनेशनल करियर 279 मैचों का रहा, जिसमें उन्होंने करीब 10000 रन, 18 शतक के साथ बनाए. मार्टिन ने टेस्ट में 13 शतक और वनडे में 5 शतक जड़े हैं.

Related Articles

Back to top button