February 27, 2026 11:12 pm
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
छत्तीसगढ़

दीपक बैज का मोबाइल चोरी के बाद बीजेपी नेत्री ने बोला बड़ा हमला, कहा– “अब CCTV वाला वीडियो भी दिखाइए”

रायपुर: हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल राजीव भवन से चोरी हो गया था। जिसके बाद अब सियासी तकरार शुरू हो चुकी है। बीजेपी नेत्री राधिका खेड़ ने इस मामले को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन के हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वीडियो सामने लाओ।

बीजेपी नेत्री राधिका खेड़ा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जय जोहार दीपक बैज जी आपने दावा किया कि @INCChhattisgarh मुख्यालय, रायपुर में हर कोने में CCTV है, तो 30 अप्रैल 2024 की शाम का वीडियो जनता के सामने रखने में किस बात की हिचक है? या फिर ये भी @RahulGandhi जी के खोखले दावों की तरह एक और झूठ है, जो कभी साबित नहीं होता? जिस कांग्रेस मंच से आपके नेत्तृत्व में मुझ पर अपमानजनक और झूठे आरोप लगाए गए, अब वही मंच से अपने ‘महिला सम्मान’ का सच क्यों नहीं दिखा देते? सवाल सीधा है: क्या आप सच का सामना करेंगे, या फिर कांग्रेस के झूठ के पर्दे बने रहेंगे?

आपको बता दें कि 29 जून रविवार को राजीव भवन में एनएसयूआई की बैठक के दौरान एक अजीब वाकया हो गया। यहां पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल फोन अचानक गायब हो गया। जिसे पूरे राजीव भवन में अफरातफरी मच गई। जैसे ही मोबाइल गुम होने की खबर फैली भवन के अंदर हलचल मच गई।

आपको बता दें कि पीसीसी चीफ दीपक बैज आज रविवार को एनएसयूआई की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके मोबाइल गायब होने की खबर मिली। ​देखते ही देखते पूरे भवन में हलचल हो गई। माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया। भवन के भीतर खोजबीन जारी है। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि उनका मोबाइल आखिर चोरी हुआ है या कही रखकर भूल गए हैं। लेकिन इतना जरूर है कि मोबाइल गायब होने से नेताओं के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button