April 4, 2026 12:00 am
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
उत्तरप्रदेश

प्रयागराज माघ मेला: ‘मुलायम शिविर’ पर छिड़ा महासंग्राम! संतों ने खोला मोर्चा, बोले— “धार्मिक स्थल पर राजनीति बर्दाश्त नहीं”

संगम की रेती पर आयोजित माघ मेले में मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के शिविर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद ने नोटिस भेज कर धार्मिक परंपराओं मान्यताओं के विपरीत संस्था पर काम करने का आरोप लगाया है. यह नोटिस 30 दिसंबर को दोपहर एक बजे शिविर के बाहर चस्पा कर दिया गया है. नोटिस में लिखा कि गैर धार्मिक क्रियाकलापों के चलते मेले में रहने वाले साधु संतों द्वारा आपत्ति जताई गई है. नोटिस में कहा गया है कि संस्थान के क्रियाकलापों का साधु संतों में भी असंतोष व्यक्त किया जा रहा है.

नोटिस में धार्मिक परंपराओं-मान्यताओं के विपरीत किए जा रहे क्रियाकलाप के बारे में जवाब मांगा गया है. नोटिस प्राप्त करने के 24 घंटे के अंदर मेला कार्यालय में जवाब देने का आदेश दिया गया है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर निर्धारित समय के अंदर जवाब नहीं दिया गया तो यह माना जाएगा कि आपको इस संबंध में कुछ नहीं कहना है. अपर मेला अधिकारी ने नोटिस में कहा है कि संस्था को आवंटित भूखंड संख्या SLE6-31 का आवंटन निरस्त करने की अग्रिम कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे.

मेला प्रशासन की आशंका पूरी तरह से निराधार

वहीं, मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के संचालक सपा के वरिष्ठ नेता संदीप यादव ने कहा है कि उन्होंने 24 घंटे के अंदर मेला प्रशासन को लिखित जवाब सौंप दिया है. सपा नेता ने आरोप लगाया है कि मेला प्रशासन उन्हें किसी साधु संत की कोई शिकायत नहीं दिखा पाया है. उन्होंने कहा है कि मेला प्रशासन की आशंका पूरी तरह से निराधार है.

सपा नेता संदीप यादव ने कहा है कि 2025 के महाकुंभ में इस शिविर की पहली बार संस्था लगी थी, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही साथ भंडारा और दूध पिलाने का काम किया गया था. इसके अलावा यहां पर गोवंश का पालन भी किया गया था. उन्होंने कहा है कि मेला प्रशासन को पूरी तरह से जवाब में आश्वस्त किया गया है कि यहां पर पूरी तरह से धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाएगा.

सपा ने BJP पर लगाया राजनीतिक साजिश का आरोप

सपा नेता ने आरोप लगाया है कि बीजेपी द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की लोकप्रियता से घबराकर उनके शिविर को हटाना चाहती है. उन्होंने कहा है कि मुलायम सिंह यादव सबसे बड़े समाजवादी चिंतक और संत थे. इसलिए माघ मेले में शिविर को हटाने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा.

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में संतों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव के शिविर में अगर धार्मिक कार्य होता हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नही हैं. संतों का ये भी कहना है कि सपा से उनका कोई विरोध नही हैं लेकिन वे उनके उन कार्यो का विरोध करते हैं, जिसमें मुसलमानों को बढ़ावा देना, मुसलमानों की गतिविधियों को बढ़ावा देना, राम जी का विरोध करना और राम आंदोलन पर गोली चलवाना.

‘अखिलेश हिन्दू और कृष्ण के वंशज लेकिन भटके हुए हैं’

संतों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि वो खुद एक हिन्दू हैं और कृष्ण के वंशज हैं लेकिन वो भटके हुए हैं. इसलिए शिविर में धार्मिक कार्य होना चाहिए न कि राजनीतिकरण या इस्लामिक करण होना चाहिए. गौरतलब है कि महाकुंभ में पहली बार संस्था की ओर से शिविर लगाया गया था, जिसमें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की भी प्रतिमा स्थापित की गई थी. इसके चलते महाकुंभ में शिविर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

Related Articles

Back to top button