February 12, 2026 8:14 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम

मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां टेक्निकल गड़बड़ी के चलते कुछ पल के लिए विनोद डोंगले अरबपति बन गए. बताया जाता है कि डोंगले, जो नोटरी वकील एवं स्कूल के संचालक हैं. उनके डिमैट अकाउंट में अचानक अट्ठाईस सौ सत्रह (2817) करोड़ रुपये दिखाई देने लगे. लेकिन जब डोंगले ने अपने एनजे डिमैट अकाउंट में लॉगिन किया, तो उन्होंने देखा कि उनके खाते में हर्सिल एग्रो लिमिटेड कंपनी के 1312 शेयर हैं.

प्रति शेयर 2 करोड़ 14 लाख 74 हजार रुपए की कीमत पर दर्ज थे. इस तरह कुल वैल्यू 28 अरब 17 करोड़ 41 लाख 29 हजार 408 रुपए दिख रही थी. इतनी बड़ी रकम देखकर डोंगले पहले तो विश्वास ही नहीं कर पाए. कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा जैसे उनकी किस्मत ने करवट ले ली हो. लेकिन कुछ ही देर बाद सच्चाई सामने आ गई.

टेक्निकल गड़गड़ी के चलते हुआ था ऐसा 

यह सब एक टेक्निकल गड़बड़ी का परिणाम था. शेयर की वैल्यू जल्द ही अपने मूल भाव पर लौट आई. डोंगले ने बताया कि शनिवार को जैसे ही मैं कोर्ट से आया. मैंने अपना डिमैट अकाउंट ओपन किया. इस दौरान मैंने देखा कि हर्सिल एग्रो लिमिटेड कंपनी के 1312 शेयर थे. प्रति शेयर की कीमत 2 करोड़ 14 लाख रुपए हो गई थी.

ऐसे में सभी शेयरों की कीमत 28 अरब 17 करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक थी. कुछ समय के लिए मुझे लगा कि दीपावली के बाद मां लक्ष्मी की कृपा हुई है. क्योंकि मैं स्कूल लाइन से भी जुड़ा हूं तो मेरे मन में ख्याल आया कि बच्चों के लिए किसी संस्था खोली जाए. जिससे बच्चों को लाभ हो सके और अच्छी सुविधा मिल सके. लेकिन कुछ समय में सभी शेयर मूल वैल्यू में लौट आए. बाद में पता चला कि ऐसे टेक्निकल दिक्कत की वजह से हुआ था.

Related Articles

Back to top button