February 23, 2026 4:06 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हिमाचल प्रदेश

उरी में मौत का तांडव: भरभरा कर गिर पड़ा पूरा पहाड़, लोगों की चीखें सुनकर कांप जाएगी रूह

जम्मू और कश्मीर के उरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ों से चट्टानें सड़क पर गिरने लगी. घटना बारामूला-उरी रोड पर हुई. बारामूला में इको पार्क के सामने वाले इलाके के पास भूस्खलन के कारण ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया गया है, जहां सड़क चौड़ी करने का काम चल रहा है.

पहाड़ से अभी भी चट्टानें और मलबा गिर रहा है, जिससे गंभीर खतरा बना हुआ है. इको पार्क इलाके में भूस्खलन के कारण श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे बंद हो गया, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह से रुक गया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लैंडस्लाइड से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

मुगल रोड और सिंथन टॉप रोड बंद

भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर को जम्मू क्षेत्र से जोड़ने वाली मुगल रोड और सिंथन टॉप रोड बंद हो गई है. अधिकारियों बताया कि जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के लिए खुला रहा, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों को दिन के समय ही राजमार्ग पर यात्रा करने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार बर्फबारी के कारण मुगल रोड और सिंथन रोड बंद है.लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक ये सड़कें पूरी तरह से खुल न जाएं, तब तक इन पर यात्रा न करें.

कश्मीर घाटी के शोपियां और अनंतनाग जिलों को जम्मू क्षेत्र के पुंछ और किश्तवाड़ जिलों से जोड़ने वाले दोनों मार्ग पीर की गली और सिंथनटॉप बेल्ट सहित अन्य क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के बाद बंद कर दिए गए हैं. बर्फबारी कम होने के बाद इन सड़कों को खोल दिया जाएगा और यातायात सुचारु रूप से बहाल कर दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button