February 28, 2026 2:14 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
छत्तीसगढ़

पेमेंट नहीं दिया, तीन दिन से खाना नहीं खाया इसलिए एंबुलेंस अपने घर ले जा रहा

गौरेला पेंड्रा मरवाही: रायपुर के रेलवे अस्पताल की एंबुलेंस और बाइक की जोरदार टक्कर आज सुबह हुई. इस टक्कर और बाइक सवार और एंबुलेंस ड्राइवर दोनों घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. घटना भांडी बसंतपुर बाइपास मार्ग के बारी उमराव गांव के पास हुई.

एंबुलेस और बाइक की टक्कर: एंबुलेंस चालक का नाम राम जी दुबे है. जो मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के आमाडाड मलगा गांव का रहने वाला है. वह काफी स्पीड से अनूपपुर रोड पर जा रहा था. एंबुलेंस ड्राइवर ने घटना के बारे में बताया. उसने कहा ” बाइक सवार और मैं आमने सामने से आ रहे थे. इसी दौरान टक्कर से बचाने की कोशिश हम दोनों ने की. लेकिन गाड़ी, बाइक से टकराते हुए पेड़ से टकरा गई. अनबैलेंस होने के कारण हादसा हुआ. बाइक सवार को चोट आई. मुझे भी थोड़ी चोट लगी.”

ड्राइवर अपने घर लेकर जा रहा था एंबुलेंस: एंबुलेंस ड्राइवर राम जी दुबे ने एंबुलेंस संचालक पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि वह रायपुर के रेलवे अस्पताल में निजी कंपनी का एंबुलेंस चलाता है. जिसका मालिक राजस्थान से है. लेकिन मालिक उसे कई दिनों से वेतन नहीं दे रहा था. जिसकी वजह से वह पिछले कई दिनों से परेशान था.

वेतन नहीं देने से था नाराज: एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया “मालिक कभी कभी कुछ पैसे दे देता था लेकिन समय पर कभी वेतन नहीं देता था. दो दिन पहले भी एंबुलेंस मालिक ने उसे वेतन देने का वादा किया था. लेकिन वेतन नहीं दिया. इसी वजह से वह एंबुलेंस लेकर अपने घर की ओर तेजी से जा रहा था.”

एंबुलेंस चालक ने बताया कि तीन दिनों से वह भूखा था. उसने खाना भी नहीं खाया था.

फिलहाल घटना की सूचना के बाद पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. आगे की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button