February 23, 2026 2:21 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
मध्यप्रदेश

राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे, अब कृष्ण भी मुस्कुराएं… मथुरा में क्या बोले मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वृंदावन में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि जब भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा सकते हैं तो फिर भगवान कृष्ण के मुस्कुराने में भी कोई बुराई नहीं है. सीएम मोहन यादव का यह बयान मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जोड़ा जा रहा है. रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव वृंदावन के केशव धाम में आयोजित भागवत कथा के समापन समारोह में शामिल हुए, जहां सीएम ने कथा को सुना. यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री राकेश शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया था.

इस मौके पर CM मोहन यादव ने कहा कि हमने अयोध्या में रामलला को मुस्कुराते हुए देखा है तो कृष्ण कन्हैया मुस्कुराएं तो इसमें क्या गलत है? उन्होंने इसे आनंद का स्रोत बताया. अपने बयान में सीएम यादव ने किसी का नाम लिए बिना विपक्ष पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि जो बहरे हैं वो अपने कान ठीक कर लें, जिनकी आंखों में तकलीफ है वो साफ देख लें. हम ज्यादा दूर नहीं हैं, उनके इस बयान को श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

11 लाख की सहायता राशि

मोहन यादव वृंदावन में ऑपरेशन सिंदूर में बलिदानियों की सहायता के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार सैनिक कल्याण बोर्ड को 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी, उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों की मदद सरकार की प्राथमिकता है और यह योगदान उनके बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि है.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद

इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद मामले की सुनवाई चल रही है. हिंदू पक्ष का कहना है कि मस्जिद को हटाकर जन्मभूमि की जमीन उन्हें दी जाए, जबकि मुस्लिम पक्ष 1968 के समझौते और 1991 के उपासना स्थल अधिनियम का हवाला देकर मस्जिद की वैधता साबित करने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, सीएम यादव ने सीधे तौर पर इस मुद्दे का जिक्र नहीं किया.

Related Articles

Back to top button