April 3, 2026 7:15 pm
ब्रेकिंग
लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध...
मध्यप्रदेश

साल 2026 में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की खुली किस्मत, मोहन सरकार दे रही भरकर छुट्टियां

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कर्मचारियों को दूसरे कर्मचारियों के मुताबिक 4 अतिरिक्त सरकारी छुट्टियों का लाभ मिलने जा रहा है. भोपाल जिला प्रशासन ने 4 स्थानीय अवकाश का ऐलान कर दिया है. इससे राजधानी के कर्मचारियों को सामान्य अवकाश मिलाकर कुल 29 छुट्टियां मिलेंगी. जनवरी माह में ही राजधानी भोपाल के कर्मचारियों को 26 जनवरी के अलावा एक अतिरिक्त सरकारी छुट्टी मिलेगी.

यह 4 छुट्टियां मिलेंगी कर्मचारियों को

भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव को स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने का प्रस्ताव भेजा है. इसके तहत अब कर्मचारियों को जनवरी माह में 26 जनवरी के अलावा 14 जनवरी बुधवार को मकर संक्रांति का अवकाश घोषित किया गया है. 25 सितंबर 2026 शुक्रवार को अनंत चर्तुदशी का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है.

इसके चलते कर्मचारियों को शुक्रवार से रविवार तक लगातार 3 छुट्टियों का लाभ मिलेगा. 19 अक्टूबर सोमवार को महानवमी का भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. इससे कर्मचारियों को शनिवार से सोमवार तक के 3 अवकाश मिलेंगे. इसी तरह 3 दिसंबर 2026 गुरुवार को भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस सिर्फ भोपाल शहर के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.

कर्मचारियों को कितनी मिलती हैं छुट्टियां

प्रदेश के कर्मचारियों को इस साल 25 सामान्य अवकाश मिलेंगे. हालांकि इस साल कर्मचारियों को 4 अवकाश का नुकसान हुआ है. हर साल कर्मचारियों को संत रविदास जयंती, महा शिवरात्रि, दीपावली और बिरसा मुंडा जयंती का भी अवकाश मिलता था, लेकिन यह अवकाश इस बार रविवार को पड़ रहे हैं. इसलिए अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है.

इसके अलावा 63 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए गए हैं. हालांकि कर्मचारी इसमें से तीन ऐच्छिक अवकाश भी ले सकेंगे. वहीं 13 सीएल, 15 मेडिकल लीव और 30 ईएल भी सरकारी कर्मचारियों को मिलती हैं. इस तरह वीक एंड को छोड़ दें तो कर्मचारियों को करीबन 61 छुट्टियां मिलती हैं. वहीं सार्वजनिक अवकाश की संख्या 23 निर्धारित है.

Related Articles

Back to top button