March 3, 2026 5:02 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
छत्तीसगढ़

बस्तर की बाढ़ में कार के साथ बहा परिवार, ड्राइवर को बचाया गया, 4 लोग लापता

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बीते दो दिनों की बारिश ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. लगातार वर्षा हो रही है. यह रुकने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ बाढ़ प्रभावितों को बचाने का कार्य जिला प्रशासन की टीम कर रही है. तो दूसरी बाढ़ में कार के साथ बहा एक परिवार लापता है. जबकि कार के ड्राइवर का रेस्क्यू कर लिया गया है.

मंगलवार को बहा परिवार: दरअसल मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे कांगेरवेल्ली नेशनल पार्क के नेशनल हाइवे 30 में एक परिवार बाढ़ के पानी में कार के साथ बह गया. जिसके बाद लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया और जलस्तर बढ़ने के कारण रेक्सयू टीम लेट से अपनी कार्रवाई शुरू कर पाई. करीब शाम 5 बजे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में बाढ़ के बीच कार से निकले ड्राइवर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. वहीं कार में सवार 1 दंपति और उनके 2 बच्चे लापता हैं. जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

प्रत्यक्षदर्थियों ने बताया भयावह मंजर: नेशनल हाईवे 30 में कार बहने की घटना को कुछ लोगों ने देखा है. जिससे ईटीवी भारत संवाददाता सुनील कश्यप ने बात की. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे वो अपने काम से दरभा जा रहा था. इसी दौरान सड़क से पानी के बहाव में कार को बहते देखा.

सफेद कार तेज बहाव में बह गई. देखते ही देखते कार जंगल के अंदर चली गई. हम पानी का बहाव तेज होने से कार तक नहीं जा सके. SDRF की टीम रेक्सयू के लिए पहुंची. लेकिन बहाव तेज होने के कारण और जंगल झाड़ी होने से मोटर बोट भी नहीं चलाया जा सका- प्रत्यक्षदर्शी

भारी बारिश और बाढ़ से नेशनल हाईवे बाधित: बीते 24 घंटे से बस्तर में लगातार बारिश हो रही है. इस वजह से नेशनल हाईवे 24 घंटे से बाधित है. सड़क पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सड़कों कई गाड़ियां फंसी हुई है. सबसे ज्यादा कांगेर वैली वाला एरिया प्रभावित हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button