February 23, 2026 11:12 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
झारखण्ड

महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग: श्राची बंगाल टाइगर्स ने एसजी पाइपर्स को शूटआउट में 4-3 से हराया

रांचीः महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में श्राची बंगाल टाइगर्स ने एसजी पाइपर्स को शूटआउट में 4-3 से मात देकर बोनस अंक अपने नाम किया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मुकाबला शूटआउट में गया. सडन डेथ में लालरेमसियामी ने निर्णायक गोल कर श्राची बंगाल टाइगर्स को जीत दिलाई

10वें मिनट में स्कोर 1-1 से बराबर था

मैच की शुरुआत तेज रफ्तार से हुई. श्राची बंगाल टाइगर्स ने शुरुआती मिनटों में आक्रामक खेल दिखाया और लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए. छठे मिनट में अगुस्टिना गोरजेलानी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई. हालांकि, एसजी पाइपर्स ने भी तुरंत जवाब दिया और 10वें मिनट में लोला रिएरा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 1-1 कर बराबर कर दिया.

बराबरी ज्यादा देर तक नहीं रही. 11वें मिनट में लालरेमसियामी ने शानदार डिफ्लेक्शन के जरिए श्राची को फिर बढ़त दिलाई. दूसरे क्वार्टर में गोरजेलानी ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से अपना दूसरा गोल दागा. एसजी पाइपर्स के लगातार हमलों के बावजूद श्राची की गोलकीपर जेनिफर रिजो ने कई बेहतरीन बचाव किए और हाफ टाइम तक श्राची बंगाल टाइगर्स 3-1 से आगे रही.

59वें मिनट में स्कोर 3-2 था

दूसरे हाफ में एसजी पाइपर्स ने जबरदस्त वापसी की कोशिश की. तीसरे क्वार्टर में टीम ने लगातार दबाव बनाया, लेकिन श्राची की मजबूत डिफेंस और अनुशासित गोलकीपिंग के कारण कोई गोल नहीं हो सका. चौथे क्वार्टर में भी एसजी पाइपर्स का दबदबा बना रहा और आखिरकार 59वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने कप्तान नवनीत कौर के शॉट को डिफ्लेक्ट कर गोल कर दिया, जिससे स्कोर 3-2 हो गया.

मैच के अंतिम क्षणों में एसजी पाइपर्स को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे 60वें मिनट में लोला रिएरा ने सफलतापूर्वक गोल में बदलकर स्कोर 3-3 कर दिया. इसके बाद मुकाबला शूटआउट में पहुंचा.

शूटआउट में दोनों टीमों का स्कोर 3-3 रहा

शूटआउट में दोनों टीमों ने तीन-तीन गोल किए और स्कोर 3-3 रहा. सडन डेथ में एसजी पाइपर्स अपने मौके भुनाने में नाकाम रही, जबकि लालरेमसियामी ने दबाव में गोल कर श्राची बंगाल टाइगर्स को रोमांचक जीत दिला दी.

Related Articles

Back to top button