March 19, 2026 5:59 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
पंजाब

पंजाब में 5 जनवरी तक कोहरा-शीत लहर का प्रभाव, IMD ने जारी की चेतावनी

जालंधर/चंडीगढ़: नए साल की शुरुआत के साथ ही पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है और ठंड का असर तेज हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा चेतावनी के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य के कई जिलों में घना कोहरा और शीत लहर जनजीवन को प्रभावित कर सकती है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

IMD ने पंजाब के लिए 2 से 5 जनवरी 2026 तक जिला-वार मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2 और 3 जनवरी को कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। इस दौरान कुछ जिलों में अत्यधिक घना कोहरा पड़ने के साथ-साथ शीत लहर और ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनने की संभावना है। खासकर दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा सकता है। वहीं, कुछ जिलों में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि 4 और 5 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में मौसम में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है, हालांकि कई स्थानों पर शीत लहर का असर बना रह सकता है। IMD ने लोगों से अपील की है कि घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें, वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें और बुजुर्गों, बच्चों व बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही किसानों को भी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button