February 23, 2026 2:20 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
उत्तराखंड

जिम कॉर्बेट में ‘आदमखोर’ का खौफ: लकड़ी लेने गई महिला को खींच ले गया टाइगर, गांव में पसरा सन्नाटा

उत्तराखंड के रामनगर में मौजूद जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है. लकड़ी लेने जंगल में गई महिला को टाइगर ने अपना शिकार बना लिया. टाइगर के इस हमले में महिला की मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है. मामला जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में ढेला रेंज के अंतर्गत आने वाले सांवल्दे गांव की है. मृतक महिला इसी गांव की रहने वाली थी. यह घटना उस वक्त हुई जब महिला रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जंगल में लकड़ी लेने गई थी.

मृतक महिला की पहचान सुखिया देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुखिया देवी सुबह के समय जंगल में लकड़ी बीन रही थीं, तभी पहले से घात लगाए बैठे टाइगर ने अचानक उन पर हमला कर दिया. टाइगर के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.

सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को जंगल से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में टाइगर की सक्रियता लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन वन विभाग की ओर से पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए.

वन विभाग पर आरोप

गांव के लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और गांव के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जंगल जाना उनकी मजबूरी है, लेकिन लगातार हो रही वन्यजीव घटनाओं से उनकी जान खतरे में पड़ गई है.

स्थिति को संभालने के लिए कॉर्बेट प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौके पर डटे हुए हैं. इलाके में अतिरिक्त वन कर्मियों की तैनाती कर दी गई है और ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे जंगल में अकेले न जाएं. वन विभाग टाइगर की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button