April 4, 2026 12:46 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
लाइफ स्टाइल

अब एल्युमिनियम फॉयल को कहें बाय-बाय! खाना पैक करने के लिए इस्तेमाल करें ये ‘जादुई’ हरा पत्ता, सेहत को होंगे कई फायदे

लंबे समय से लोग खाना पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करते आए हैं. फिर चाहे स्कूल ले लिए टिफिन पैक करना हो या फिर ऑफिस का लंच. गर्म रोटी लपेटनी हो या फिर बाहर ले जाने वाला खाना….फॉयल हमेशा से ही सबसे आसान ऑप्शन रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल हमारी सेहत के साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है. पिछले कुछ समय से एल्युमिनियम फॉयल के नुकसान सामने आ रहे हैं. ऐसे में लोग एल्युमिनियम के अलटरनेटिव ढ़ूंढ रहे हैं, जिसमें एक हरा पत्ता काफी काम आ सकता है.

जी हां, वही पत्ता जिसे हमारे दादा-दादी पीढ़ियों से खाने की पैकिंग और परोसने के लिए इस्तेमाल करते थे.ये हरा पत्ता न सिर्फ खाने को नेचुरली तरीके से ढकता है, बल्कि उसमें एक अलग खुशबू और स्वाद भी जोड़ देता है. सबसे खास बात ये पूरी तरह इको-फ्रेंडली, बायोडिग्रेडेबल और सेहत के लिए सुरक्षित भी है. चलिए जानते हैं कौन सा है ये हरा पत्ता और इसके क्या हैं फायदे.

एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करना क्यों है नुकसानदायक?

कई स्टडीज में पाया गया है कि जब गरम, खट्टा (जैसे नींबू, टमाटर) या मसालेदार खाना एल्युमिनियम फॉयल में रखा जाता है, तो थोड़ी मात्रा में एल्युमिनियम खाने में घुल सकता है.रिसर्च के अनुसार, ज्यादा एल्युमिनियम नर्वस सिस्टम पर असर डाल सकता है. लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में लेने से हड्डियों और दिमाग से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा इसे अल्ज़ाइमर जैसी बीमारियों से जोड़कर भी देखा गया है. कभी-कभी इसका इस्तेमाल उठना नुकसानदायक नहीं है. लेकिन रोजाना यूज करने से इन समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

इस हरे पत्ते में पैक करें खाना

हम बात करें हैं, केले के पत्ते की. साउथ में केले के पत्ते पर खाना परोसने की परंपरा है, जो आज तक चलती आ रही है. कहा जाता है कि, केले के पत्ते में खाना खाना और पैक करना काफी फायदेमंद माना जाता है. रिसर्च के मुताबिक, केले के पत्ते पूरी तरह नेचुरल होते हैं और इनमें कोई हानिकारक रसायन (जैसे प्लास्टिक में पाए जाने वाले BPA-type केमिकल) नहीं होते. इसलिए वे खाने को केमिकल फ्री रखते हैं. इसके अलावा इसमें एंटी-माइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो खाने को बैक्टीरिया से बचाते हैं.

केले के पत्ते में खाना पैक करने के फायदे

केले के पत्तों में पॉलीफेनोल्स, विटामिन A और C जैसे कुछ नैचरल कंपाउंड पाए जाते हैं, जो भोजन परोसने पर कुछ मात्रा में ट्रांसफर हो सकते हैं. केले के पत्ते में खाना खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें कोई केमिकल या प्लास्टिक नहीं होता, इसलिए खाना सुरक्षित रहता है. इसके अलावा गरम खाने से पत्ते के साथ कुछ पौष्टिक एंजाइम भी मिलते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं. वहीं, ये तरीका पेट को हल्का रखता है और खाने का स्वाद भी बढ़ाता है.

Related Articles

Back to top button