February 24, 2026 10:45 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

बेमेतेरा में धान खरीदी में मंडरा रहा संकट, सहकारी समितियों में नहीं बची जगह, धीमी गति से हो रहा उठाव

बेमेतरा : बेमेतरा जिला में 129 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी का काम जारी है. लेकिन धान खरीदी के बावजूद परिवहन व्यवस्था का काम तेजी से नहीं हो पा रहा है. कछुआ चाल से चल रही परिवहन व्यवस्था से समितियां में बफर लिमिट से कई गुना धान डंप हुआ है. जिससे कभी भी धान खरीदी प्रभावित हो सकती है. वही धान की बंपर आवक और परिवहन की समस्या से किसान और समिति दोनों परेशान हैं.

लिमिट नहीं बढ़ी तो तय सीमा में नहीं होगी धान खरीदी

धान की धीमी परिवहन के अलावा बेमेतरा जिला में धान खरीदी में दूसरी सबसे बड़ी परेशानी तय लिमिट की है. जहां लिमिट कम होने की वजह से धान खरीदी का कार्य धीमी गति से चल रहा है,वहीं किसानों को टोकन मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.किसानों को समितियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं.वहीं शासन ने 31 जनवरी तक धान खरीदी का समय तय किया है, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि 31 जनवरी तक सभी किसान अपना धान बेच पाएंगे.इसलिए धान खरीदी की तारीख बढ़ाई जा सकती है.

सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष संघ ने की मुलाकात
बेमेतरा जिला में सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष संघ ने बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई से मुलाकात की है. वही धान खरीदी की लिमिट में बढ़ोतरी करने और धान के परिवहन सेवा सहकारी समितियां से तेजी से करने का अपील की है. सेवा सरकारी अध्यक्ष संघ किसान नेता योगेश तिवारी एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष कल्पना तिवारी के नेतृत्व में कलेक्टर पहुंचा था.जहां डिप्टी कलेक्टर ने किसानों को आश्वासन दिया है कि मिलर्स से मीटिंग की गई है,उन्हें तेजी से धान उठाव करने के लिए निर्देशित किया गया है.50 फीसदी धान उठाव का भी नहीं कट सका डीओ
बेमेतरा जिला में 102 सेवा सहकारी समितियों के 129 धान उपार्जन के माध्यम से धान खरीदी होती है. अब तक 44 लाख क्विंटल धान का खरीदी हुई है.वहीं 20 लाख क्विंटल का धान उठाव के लिए डीओ कट चुका है. लेकिन धान उठाव की बात करें तो सिर्फ 14 लाख क्विंटल धान का उठाव ही समितियों से मिलर्स ने किया है. सेवा सहकारी समितियों में धान का अंबार लगा है.यदि अब भी तेजी से परिवहन नहीं हुआ तो स्थान और रैक के अभाव में धान खरीदी बंद हो सकती है.

Related Articles

Back to top button