February 24, 2026 1:52 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

बाढ़ मुआवजे में ₹100 करोड़ का खेल! बीजेपी का ममता सरकार पर बड़ा हमला, लगाया ‘राहत घोटाले’ का आरोप

बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी घमासान तेज है. इसी कड़ी में बीजेपी प्रवक्ता केके शर्मा ने ममता सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के घोटाले रोज सामने आ रहे हैं. ममता सरकार ने मालदा में जो बाढ़ पीड़ितों को लेकर घोटाले किया, उस पर जो CAG की रिपोर्ट आई है और मीडिया के जरिए जो जानकारी मिली है, उसके हिसाब से 100 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है.

केके शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के चार तरीके सामने आए हैं. जो मुआवजा दिया गया उसमें छत क्षतिग्रस्त होने पर दो बार से लेकर 42 बार मुआवजा दिया गया. 7.5 करोड़ की राशि 1006 पक्के मकानों के क्षतिग्रस्त होने पर वितरित की गई. मगर, वहां के DM की रिपोर्ट है कि एक भी पक्का मकान क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है. 108 लोग ऐसे हैं जिनको बीपीएल का मुआवजा मिला है जो या तो जनप्रतिनिधि हैं या सरकारी कर्मचारी.

7 करोड़ रुपये ऐसे लोगों को मुआवजा दिया

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 7 करोड़ रुपये ऐसे लोगों को मुआवजा दिया गया जिन्होंने आवेदन भी नहीं किया था. वहां चुनाव भी होने वाले हैं. जनता इसका जवाब देगी और ममता बनर्जी की हार होगी. ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं और इस देश में कोई कहीं भी जा सकता है.

उधर, शुवेंदु अधिकारी ने भी टीएमसी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, अगर ममता बनर्जी नंदीग्राम से दोबारा चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें 20,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ेगा. मैं चाहता हूं कि ममता बनर्जी नंदीग्राम से दोबारा चुनाव लड़ें. मैं उन्हें 20,000 वोटों से हरा दूंगा.

ममता पर मिथुन का हमला

सिनेमा जगत से राजनीति में आए बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल को पश्चिमी बांग्लादेश में बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन ये प्रयास कभी सफल नहीं होंगे. मिथुन ने कूच बिहार जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणियों की आलोचना की और कहा कि यह कोई अलग देश नहीं है जैसा कि वह सोच रही होंगी.

Related Articles

Back to top button