February 11, 2026 11:43 am
ब्रेकिंग
AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर... Prayagraj Magh Mela 2026: कब है माघ मेले का अंतिम स्नान? जानें महाशिवरात्रि पर संगम डुबकी की सही तार... High Protein Pasta Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रीमी हाई प्रोटीन पास्ता, नोट करें शेफ की सीक्रेट... JK Assembly: उमर अब्दुल्ला के बयान पर विधानसभा में बीजेपी का भारी हंगामा, सीएम का माफी मांगने से साफ... जेठानी के गहने चोरी कर देवरानी ने रची भिखारियों वाली कहानी, एक छोटी सी गलती से ऐसे खुला 'चोरी कांड' ... Jammu Kashmir High Alert: जम्मू-कश्मीर में 11 से 14 फरवरी तक हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद बढ़ा आतंक... Jaipur Theft Case: गूगल पर सर्च किए जयपुर के 'पॉश इलाके', फिर चोरों ने ऐसे दिया बड़ी चोरी को अंजाम; ... Weather Update Today: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और बिहार में कोहरा; जानें यूपी समेत अन्य राज्यों ... Weather Update Today: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, कश्मीर में भारी बर्फबारी; जानें आपके राज्य में ब... Abhishek Sharma Admitted to Hospital: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, फ...
देश

ठग सुकेश चंद्रशेखर का नया पैंतरा: दिल्ली पुलिस और अदिति सिंह को भेजा नोटिस, कोर्ट ने तलब किया जवाब

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के कथित धोखाधड़ी मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई की है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और शिकायतकर्ता अदिति सिंह को नोटिस जारी किया है. दरअसल सुकेश ने कोर्ट में विवाद के सेटलमेंट को लेकर याचिका दायर की है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई के दौरान सुकेश चंद्रशेखर की ओर से दाखिल याचिका पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस और शिकायतकर्ता से जवाब तलब किया है. इससे यह स्पष्ट हो गया है कि सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही कोर्ट इस मामले में कोई फैसला लेगा. मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी को निर्धारित की गई है. इससे पहले दिल्ली पुलिस को और शिकायतकर्ता को नोटिस का जवाब देना होगा.

सुकेश 217 करोड़ रुपये देने को तैयार

सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी याचिका में बताया कि वह इस कथित धोखाधड़ी मामले को समाप्त करने के लिए 217 करोड़ रुपए देने को तैयार है. साथ ही वह शिकायतकर्ता अदिति सिंह के साथ समझौते का विकल्प तलाशने के लिए भी तैयार हैं. सुकेश ने कोर्ट में कहा है कि वह हर हालत में इस मामले का सेटलमेंट करने को तैयार है. कोर्ट ने सुकेश की इस याचिका पर दिल्ली पुलिस और अदिति सिंह से सुकेश के सुझाव पर विचार कर बताने को कहा है. अब देखना होगा कि पुलिस और शिकायतकर्ता अब क्या रुख अपनाते हैं. साथ ही, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि अगली सुनवाई में कोर्ट क्या फैसला लेती है.

सुकेश के साथ जुड़ा था अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम

गौरतलब है कि यह मामला साल 2021 में उस वक्त सामने आया जब तिहाड़ जेल से ही एक बड़े घोटाले को अंजाम देने वाले ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ. आरोप है कि 200 करोड़ रुपए की ठगी की गई. जांच में पता चला कि सुकेश ने इस रकम का इस्तेमाल कई हस्तियों को महंगे तोहफे देने में भी किया था, जिनमें अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम प्रमुखता से सामने आया. जानकारी के मुताबिक, जैकलीन को सुकेश की ओर से कई महंगे गिफ्ट्स मिले थे, जिनकी कीमत करोड़ों में थी.

Related Articles

Back to top button