February 27, 2026 4:51 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर
देश

ओडिशा: ढेंकानाल में अवैध पत्थर खदान में भीषण विस्फोट, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत

ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक पत्थर खदान में भीषण धमाका हो गया, जिससे हड़कंप मच गया. यह हादसा मोटंगा थाना क्षेत्र के रानीबानिया इलाके में स्थित रोड मेटल क्वारी में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि खदान में मौजूद भारी चट्टानें टूटकर नीचे गिर गईं. इस घटना में मलबे में फंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई. फायर ऑफिसर नबघाना मलिक ने बताया कि मजदूर विस्फोट के बाद बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे दब गए थे.

राहत और बचाव कार्य के लिए तुरंत दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंचीं. भारी मशीनरी की मदद से चट्टानों को काटा जा रहा है, ताकि मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके. इसके साथ ही सर्च ऑपरेशन को तेज करने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है. जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार रात उस समय हुआ, जब खदान में नियमित रूप से ब्लास्टिंग का काम चल रहा था.

मौके पर मच गई अफरा-तफरी

अचानक हुए विस्फोट के बाद बड़े-बड़े पत्थर मजदूरों पर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मामले की जानकारी तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई. पुलिस के मुताबिक रोड मेटल क्वारी में काम कर रहे दो मजदूरों की पत्थरों के नीचे दबने से मौत हो गई है. घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है. मामले की जांच की जा रही है.

पहले मिल चुका बंद करने का नोटिस

ये हादसा उस वक्त हुआ, जब मजदूर ड्रिलिंग और पत्थर निकालने का काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि ये अवैध खनन का भी नतीजा है. क्वारी को ब्लास्टिंग की इजाजत नहीं थी और सितंबर 2025 में इसे बंद करने का नोटिस भी जारी किया गया था. फिलहाल मौके पर रेक्स्यू ऑपरेशन चल रहा है और मलबा हटाए जाने का कार्य जारी है. ढेंकानाल कलेक्टर अशीष ईश्वर पाटिल और एसपी अभिनव सोनकर भी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं.

Related Articles

Back to top button