February 23, 2026 10:40 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

खंडवा: देर रात पांढुर्णा का जत्था पहुंचा दादाजी दरबार, 1 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दादा धूनीवाले मंदिर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत भक्तिभाव के साथ हुई. बुधवार रात 12 बजे तक एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु है. क्योंकि दादाजी दरबार विश्व में एक मात्र ऐसा मंदिर है, जो 24 घंटे खुला रहता है. इसीलिए मंदिर में रात के वक्त भी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं.

मंदिर में बुधवार को स्थानीय और आसपास के श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, जबकि देर रात पांढुर्णा का जत्था मंदिर पहुंचा. दोपहर तक श्रद्धालुओं को मेन गेट से प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन भीड़ बढ़ने पर छह नंबर गेट से एंट्री शुरू की गई. समिति द्वारा यहां एक साथ 50 हजार लोगों के वेटिंग की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं की कतारों के लिए वाटरप्रूफ डोम और अंदर जाने के लिए जिगजैग बैरिकेडिंग की गई है.

2000 सेवादार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

मेनेजमेंट के लिए मंदिर परिसर में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. पुलिस कंट्रोल रूम से भी पूरे आयोजन पर निगरानी रखी जा रही है. मंदिर परिसर और शहरभर में दो हजार सेवादार तैनात किए गए हैं. हर बैरिकेडिंग पॉइंट पर टीआई और डीएसपी स्तर के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं. गौशाला बस स्टैंड पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

मुख्य आयोजन होगा आज

मुख्य आयोजन आज यानी गुरुवार को होगा. शहर में लगे भंडारे, प्रसादी का वितरण महोत्सव के पहले दिन दोपहर बाद शहर के बड़ाबम, रेलवे स्टेशन, बांबे बाजार, अनाज मंडी सहित कई जगहों पर भंडारे शुरू हो गए हैं. श्रद्धालुओं को सब्जी-पुड़ी, चाय-पोहा, पुलाव और गुलाब जामुन की प्रसादी दी जा रही है. बता दें कि दादा धूनीवाले की समाधि पर अखंड धूनी जलती है. लाखों श्रद्धालु यहां गुरु पूर्णिमा और अन्य पर्वों पर दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं.

Related Articles

Back to top button