February 28, 2026 12:57 pm
ब्रेकिंग
जायद सीजन में करें इन 2 दालों की खेती: कम मेहनत में बंपर मुनाफा, मिट्टी भी बनेगी उपजाऊ बोत्सवाना से हजारों किमी सफर कर भारत पहुंचे 8 चीते, कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगेबोत्सवाना से भा... सोम डिस्टिलरीज को झटका: जज ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, केस दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर बाबा महाकाल की शरण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले- 'दर्शन मात्र से मिटता है अहंकार' Gwalior Budget 2026: ग्वालियर नगर निगम का 2400 करोड़ का बजट पेश, जानें पब्लिक वर्क्स और डॉग शेल्टर प... उज्जैन महाकाल में इस बार नहीं खेल सकेंगे होली, 2 साल पहले लगी आग के बाद सिर्फ हर्बल गुलाल की अनुमति MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं...
छत्तीसगढ़

धमतरी में फिर चाकूबाजी, पैसों की लेन-देन पर मारा चाकू, युवक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

धमतरी: जिले में लगातार चाकूबाजी की घटना से लोग सहमे हुए हैं. जरा सी बात पर बदमाश धारदार हथियार निकाल कर मार रहे हैं. ऐसी ही एक और चाकूबाजी की घटना जिले के कोतवाली थाना इलाके में हुई है. इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका उपचार रायपुर में चल रहा है. इस घटना में कोतवाली पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया है.

पैसों की लेन-देन पर मारा चाकू: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 जनवरी की रात सिहावा चौक के पास हिंदू अनाथालय के पास विकाश मानिकपुरी, मनीष सिन्हा एवं रोहन ठाकुर बैठे हुए थे. उसी दौरान मोहल्ले का ही साहिल खत्री वहां पहुंचा. पूर्व में हुए पैसों के लेन-देन को लेकर मनीष सिन्हा ने बात करनी चाही. इस पर आरोपी साहिल खत्री ने आपा खोते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से मनीष सिन्हा के पेट और पीठ पर जानलेवा हमला किया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

ज्यादा खून बहने से हालत गंभीर: चाकू से हुए हमले में मनीष सिन्हा के पेट से आंत (आंतड़ी) तक बाहर आ गई और बहुत ज्यादा खून बहने लगा. बीच-बचाव करने पर दोस्त विकाश मानिकपुरी के हाथ में भी चोट आई है. घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है.

पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई: घटना की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच प्रारंभ की गई. विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एवं सामग्री जब्त की गई. आरोपी की पतासाजी कर उसे भी गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया है.

झाड़ियों में छिपाया चाकू: आरोपी ने यह भी बताया कि घटना में इस्तेमाल चाकू को सिहावा चौक स्टेशन पारा क्षेत्र की झाड़ियों में छिपा दिया था. आरोपी के बताने पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में एक धारदार बटन स्प्रिंग चाकू बरामद कर विधिवत जब्त किया.

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी मोहम्मद साहिल खत्री पिता इकबाल खत्री उम्र 21 साल निवासी सिहावा चौक सुन्दरगंज वार्ड, को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button