February 13, 2026 4:02 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

खंडवा: जामा मस्जिद में वजू करते समय हाजी को आया हार्ट अटैक, मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा में हरिगंज स्थित जामा मस्जिद में इशा की नमाज पढ़ने पहुंचे मस्जिद कमेटी के सदस्य हाजी शेख अलीम ठेकेदार (56) को वजू करते समय हार्ट अटैक आ गया, जिससे कुछ ही सेकंड में उनकी मौत हो गई. मौत की यह पूरी घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसका वीडियो अब दो दिन बाद सामने आया है.

दरअसल, हाजी शेख अलीम ठेकेदार करीब 20 साल से मस्जिद कमेटी से जुड़े हुए थे. वह सामान्य रूप से रोज की तरह मस्जिद पहुंचे और मस्जिद के भीतर बने वजुखाने तक पैदल चलते हुए गए. यहां वो वजू करने के बाद सीढ़ियों पर बैठकर अजान खत्म होने का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक वे जमीन पर गिर पड़े.

मस्जिद में बुजुर्ग की मौत

उन्हें बदहवास होकर गिरता देख मस्जिद में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं. मौत ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया था. इस दिल दहला देने वाली घटना के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में खंडवा जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने भी तेजी दिखाई और उनकी जांच की, लेकिन किस्मत में जो लिखा था, वहीं हुआ. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद पूरे मुस्लिम समाज सहित उनके परिजनों में मातम पसर गया. भला कौन सोच सकता है, कि अल्लाह की इबादगाह में मौत किसी को छू भी सकती है, लेकिन जो हुआ शायद वह कुदरत की मर्जी थी.

वुजू करते वक्त आया हार्ट अटैक

मस्जिद के भीतर हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. क्योंकि हाजी शेख अलीम रोजाना मस्जिद आते थे और सबसे मिलते भी थे, जिस वक्त उनकी मौत हुई उस वक्त उन्हें ऐसी कोई बीमारी या परेशानी भी नहीं थी, जिससे यह माना जा सके की ऐसी कोई घटना हो सकती है. लेकिन जो हुआ वह सबको को गमगीन कर गया. वहीं मस्जिद के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई.

Related Articles

Back to top button