February 24, 2026 10:58 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
मध्यप्रदेश

गार्ड को गुलेल मारी, जैक से शटर तोड़ा,10 मिनट में 10 किलो चांदी और सोना चोरी

विदिशा : महज 10 मिनिट में 20 लाख से ज्यादा की चोरी की वारदात ने विदिशा को हिलाकर रख दिया है. कई नकाबपोश बदमाशों ने कैमरों के सामने ऐसे चोरी की जैसे फिल्म का कोई सीन चल रहा हो. देखते-देखते चोरों ने दुकान की शटर तोड़कर 10 मिनट में 10 किलो चांदी, सोने के जेवर और नगदी पार कर दी. यह पूरी वारदात दुकान के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. चोरी के पहले बदमाशों ने दुकान की चौकीदारी के लिए तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट भी की थी.

गार्ड को गुलेल मारी, जैक से शटर तोड़ा

रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए और डॉग स्वाक्ड के साथ मुआयना किया. घटना शहर के सेंटर पांइट खरीफाटक रोड मुख्य मार्ग पर स्थ्ति अरिहंत ज्वलर्स की है. जहां शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 6 लोगों ने पहले सुरक्षागार्ड को गुलेल मारी और पीटा. इसके बाद शटर के नीचे जैक लगाकर शटर को तोड़ दिया. पलभर में चोर दुकान के अंदर थे और काउंटर के शौकेस में रखे सोने-चांदी के जेवरात निकालकर फरार हो गए. चोरों ने इस वारदात को महज 10 मिनट में अंजाम दे दिया.

दुकान की रैकी की संभवना, आधी रात की वारदात

जांच में सामने आया है कि करीब 7 दिन पहले इस दुकान के आसपास कुछ संदिग्ध लोग नजर आए थे, जो दुकान की रैकी कर रहे थे. आशंका होने पर दुकान संचालक ने संदिग्ध लोगों से दुकान के आसपास भटकने का कारण भी पूछा था लेकिन वह कोई जबाव नहीं दे सके. इस बात की शिकायत दुकान संचालक ने पुलिस से भी की थी और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया था. इतनी जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और चोरी की यह बड़ी वारदात हो गई.

दुकान संचालक के मुताबिक जिस समय चोरी हुई थी उसके करीब 15 मिनिट पहले ही पुलिस की गश्त टीम दुकान के सामने से निकली थी लेकिन पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया. बताया गया कि दुकान के पिछले हिस्से के पीछे रेलवे ट्रैक है और बीच में एक दीवार है, जहां से चोरों ने दुकान के पास गली में जगह बनाई होगी. जेवरों के कुछ बॉक्स रेलवे ट्रैक के पास भी नजर आए हैं.

बाहर से आया गिरोह, पुलिस टीमें जुटी जांच में

पुलिस को आशंका है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह गुना के आसपास के इलाके का हो सकता है. सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जिसमें पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं. इस चोरी की वारदात को ट्रेस करने के लिए आने टीमे बनाई गई हैं, जिनको रवाना कर दिया गया. वहीं सायबर सेल की मदद भी ली जा रही है.

पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया, ” मौके पर मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम काम कर रही हैं. कुछ टीमों को जिले के बाहर भी भेजा गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.” वहीं, थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया, ” चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी. पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है. चोरों ने शटर को लोहे के टूल से खोला था.

Related Articles

Back to top button