February 12, 2026 11:10 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन में कमीशन का खेल! PHE विभाग के अधिकारी ने कहा- ऐसा कुछ भी नहीं, फिर भी कराएंगे जांच

दुर्ग: जल जीवन मिशन से जुड़े कामों में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. नवीन वर्मा नाम के ठेकेदार ने ये आरोप लगाया है. ठेकेदार के मुताबिक उसने अमृत जल योजना में काम करने के दौरान एसडीओ को 1 लाख 60 हजार रुपये दिए थे.

ठेकेदार का आरोप

पीड़ित ठेकेदार का आरोप है कि हर बिल पास करने के बदले उसे एसडीओ को 11 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है. नवीन वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह घुघवा करसा गांव में जल जीवन मिशन के तहत पार्टनर शिप पर काम कर रहा था. साल 2022 से उसने काम शुरू किया. काम पूरा होने के बाद जब 2022 में फर्स्ट बिल लगाया गया तो ईई ने उससे कमीशन की मांग की. पाटन एसडीओ एम ए खान को उसने 1 लाख 60 हजार रुपये कमीशन दिया गया, जिससे उसे ब्याज पर पैसा लेकर दिया.

ठेकेदार का कहना है कि कमीशन देने के बावजूद भुगतान जानबूझकर रोका गया और महीनों तक उसे कार्यालय के चक्कर कटवाए गए. ठेकेदार ने कहा कि इस वजह से वह वर्क्स को भी भुगतान नहीं कर पाया.

ठेकेदार ने बनाया कमीशन लेने का वीडियो

पीड़ित ठेकेदार ने एसडीओ को कमीशन देने का एक वीडियो भी बनाया है. वीडियो में ठेकेदार और उसका साथी पैसे लेकर एसडीओ के पास पहुंचते हैं. जिसमें से कुछ पैसे कम होने पर एसडीओ उनसे तुरंत पैसे देने की बात कहता है. वीडियो एसडीओ ये भी कह रहे है कि इंजीनियर साहब को पैसे देने पड़ते हैं.

पीएचई विभाग के अधिकारी ने कमीशन से किया इंकार

ठेकेदार के कमीशन मांगने के आरोप पर PHE विभाग के EE उत्कर्ष पांडेय ने जल जीवन मिशन में कमीशन के खेल पर पूरी तरह इंकार किया. अधिकारी ने कहा कि पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है. जो वीडियो आपने दिखाया है. जिस ठेकेदार ने ये शिकायत की है उनकी नियमित रूप से पेमेंट किया गया है. जिस एसडीओ की शिकायत हुई है इसकी जांच की जाएगी.

जांच का दिया भरोसा

पीएचई विभाग के अधिकारी ने कहा कि वीडियो की जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा. यदि इस तरह का हुआ है तो दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button