February 24, 2026 3:07 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
छत्तीसगढ़

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता, जानें क्या है पूरा मामला

कोरबा। कलेक्टर को हटाने के लिए अल्टीमेटम देने वाले पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने अंतत: चार अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास रायपुर के सामने धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसकी सूचना रायपुर कलेक्टर को प्रेषित की है।

ननकीराम कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत कई केबिनेट मंत्रियों के समक्ष वह कोरबा कलेक्टर की शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद अनियमितता एवं मनमानी करने वाले कलेक्टर के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसलिए उन्हें धरने पर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

अधिकारियों के कंट्रोल में सरकार

उन्होंने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में कुछ आइएएस अधिकारियों के कंट्रोल में सरकार चल रही है। ऐसे में अनियमितता करने वाले अधिकारियों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री को वास्तविकता से अवगत ही नहीं कराया जाता और उन्हें गुमराह किया जाता है।

पूर्व गृहमंत्री ने दावा किया कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान पीएससी परीक्षा घोटाला, शराब घोटाला, सीजीएमएससी दवाई खरीदी घोटाला, कोयला घोटाला, डीएमएफ घोटाला और एनएचएआई के लिए फर्जी मुआवजा जैसे मामलों की शिकायत केंद्र सरकार से की थी। सभी शिकायतें प्रमाणित हुईं और दर्जनभर से अधिक आईएएस अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर एवं बड़े नेताओं पर कार्रवाई भी हुई थी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने केबिनेट मंत्री केदार कश्यप के सामने कोरबा में आयोजित मंच से ओडीएफ घोटाले की जानकारी दी थी, जब पी. दयानंद कलेक्टर थे। उस समय तत्कालीन कलेक्टर ने आरोपों को खारिज कर दिया था, लेकिन बाद में सैकड़ों शौचालय गड़बड़ी के मामले एसडीएम कार्यालय में दर्ज हुए।

संज्ञान नहीं लिया

कंवर ने कहा कि उनकी सभी शिकायतें पुष्ट होने के बावजूद भाजपा सरकार में उनकी शिकायतों को संज्ञान में नहीं लिया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके जैसे वरिष्ठ नेता की शिकायत को तवज्जो नहीं दी जा रही है, तो अन्य जनप्रतिनिधियों की शिकायत का भला क्या हश्र होता होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button