February 22, 2026 3:12 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को... Gorakhpur Development: सीएम योगी देंगे 700 परिवारों को घर का पजेशन, जानें कब मिलेगा सपना का आशियाना Harvard University: बिहार के लाल सत्यम मिश्रा का कमाल, विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का मान मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह?
झारखण्ड

हजारीबाग में होगा DPL का आयोजन, खेल के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हजारीबाग: क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म देने के लिए डॉल्फिनोज प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 9 फ्रेंचाइजी भाग ले रहे हैं. खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा. जिस खिलाड़ी को सबसे अधिक पॉइंट्स मिलेंगे, उसे उपहार दिया जाएगा. महत्वपूर्ण बात यह है कि क्रिकेट के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है. मैंच में जितनी भी डॉट बॉल्स फेंकी जाएंगी, उतने पौधे हजारीबाग के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाएंगे और उसे संरक्षित किया जाएगा.

युवाओं की प्रतिभा को मंच देने का मौका

शहर में खेल और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ते हुए डॉल्फिनोज प्रीमियर लीग का आयोजन आगामी 18 जनवरी से किया जा रहा है, जो एक माह तक चलेगा. आयोजकों ने बताया डॉल्फिनोज प्रीमियर लीग सीजन 2 केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं है बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ हजारीबाग को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा भरा बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है. अब तक 9 टीमों का पंजीकरण हो चुका है. टूर्नामेंट में 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों का ऑक्शन, 11 जनवरी की शाम 4 बजे डॉल्फिनोज रिसॉर्ट में आयोजित की जाएगी, जिसके बाद हर टीम में 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा.

खेल के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इसके साथ ही प्रीमियर लीग के दौरान जितनी भी डॉट बॉल फेंकी जाएंगी, उतने ही पौधे हजारीबाग में लगाए जाएंगे. इससे खेल के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी. आयोजकों का मानना है कि यह पहल आने वाली पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश देगी. वहीं मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट प्लेयर समेत कई पुरस्कार खिलाड़ियों को इस दौरान दिए जाएंगे.

IPL की तर्ज पर टूर्नामेंट का आयोजन

हजारीबाग जैसे छोटे शहर में आईपीएल की तर्ज पर इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. ऐसा टूर्नामेंट खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान करता है. यहां खिलाड़ी अपना बेहतर परफॉर्मेंस दिखाकर अच्छी जगह बनाते हैं.

Related Articles

Back to top button