February 25, 2026 8:34 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
मध्यप्रदेश

भोपाल पुलिस ने पकड़ा बड़ा रैकेट! प्लास्टिक दाने के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1 करोड़ की अवैध शराब, ड्राइवर हकलाया तो हुआ शक

मध्य प्रदेश के भोपाल में अवैध शराब की पेटियों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया. इसमें 1 करोड़ से ज्यादा की अवैध शराब भरी हुई थी. पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को पकड़ लिया, जिसके बाद पूछताछ करने पर पता चला कि इस अवैध शराब को इंदौर भेजा जा रहा था. ट्रक को तिरपाल से ढका हुआ था.जब पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पूछा कि ट्रक में क्या है तो ड्राइवर ने बताया कि सर ट्रक में प्लास्टिक दाना है, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और ट्रक को जब्त कर लिया गया.

दरअशल, खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. 27 नवंबर, गुरुवार को सुबह करीब चार बजे एक ट्रक पकड़ा गया, जिसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई थी. ट्रक से करीब 1200 पेटियां मिलीं, जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये की कीमत वाले ट्रक को भी जब्त किया है, जिसमें अवैध शराब भरी हुई थी.

स्कायलैंड गार्डन के पास से लोड की थी शराब

जानकारी के मुताबिक यह वाहन इंदौर की ओर जा रहा था, जिसके बाद इसे गुजरात भेजने का प्लान था. इस मामले में पुलिस ने इंदौर के भंवरकुआं के रहने वाले 50 साल के ड्राइवर जाकिर शेख को मौके से गिरफ्तार किया, जो ट्रक के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस भी पुलिस को नहीं दिखा पाया. थाना खजूरी सड़क के एसआई संतराम खत्रा ने बताया कि पूछताछ में जाकिर ने बताया कि शराब की पेटियां बैरागढ़ स्थित स्कायलैंड गार्डन के पास से लोड की गई थीं. ट्रक को तिरपाल से ढककर इंदौर भेजा जा रहा था.

पूरे नेटवर्क का हो सकता है खुलासा

इसके बाद ट्रक थाने ले जाया गया, जहां ट्रक से तिरपाल हटाकर जांच की गई तो उसके अंदर से 1200 पेटियां भरी मिलीं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी. पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक बड़ा ट्रक अवैध शराब लेकर रहा है, जिसके बाद थाने के बाहर ही बेरीकेडिंग कर ट्रक (एमपी 09 एचजी 6305) को रोका गया था. शुरुआत में उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया.

इसके बाद तलाशी के दौरान शराब की पेटियां बरामद हुईं. आरोपी के पास न तो वैध लाइसेंस था और न ही ट्रक के दस्तावेज थे. जाकिर को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस अब उससे तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

Related Articles

Back to top button