February 11, 2026 9:18 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
हरियाणा

पानीपत इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई के हत्या के आरोपियों का हुआ एनकाउंटर, 2 आरोपी काबू…तीसरा फरार

पानीपत: इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई डॉ. जयदीप राठी की हत्या के मामले में देर रात आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। जिनमें से एक के पैर में गोली लग गई जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने यमुनानगर के चहरवाला गांव से एक आरोपी जसविंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। जिसके बाद डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान ने कुलदीप राठी को इसकी जानकारी दी, साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

इस बीच देर रात पुलिस को दो आरोपियों के पानीपत के रिफाइनरी रॉड पर होने की सूचना मिली। सीआईए-1 और 2 कई टीम वहां पहुंची तो आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी गुरदर्शन के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं उसका साथी बलजीत मौके से भाग निकला। मुठभेड़ के बाद जसविंदर और गुरदर्शन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button