February 23, 2026 4:27 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में AAP के मुस्लिम विधायक ने लगाया सद्भावना कैंप, कांवड़ियों पर बरसाए फूल, पूर्व सीएम आतिशी भी रहीं मौजूद

सावन की शुरुआत के साथ ही देशभर के कई इलाकों में कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है. हालांकि इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर काफी विवाद देखने को मिला. इस बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्लिम बाहुल्य सीलमपुर में आम आदमी पार्टी के विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद ने सीलमपुर में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए सद्भावना कैंप लगाया. सीलमपुर से गुजर रहे कावड़ियों पर यहां के विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद और मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा और फल वितरण किया.

चौधरी जुबेर अहमद ने बताया कि पिछले 31 साल से मुस्लिम समाज के लोग कावड़ियों के स्वागत के लिए यह कैंप लगा रहे हैं. कावड़ को लेकर पहचान और मीट बैन जैसे विवाद पर ज़ुबैर अहमद ने कहा कि ये उनका नजरिया है. लेकिन, असली नजरिया यही है कि यहां मुस्लिम भी है और हिंदू भी हैं. इस दौरान आप नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सीलमपुर पहुंची और सद्भावना कैंप का उद्घाटन किया.

पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि सावन में शिव भक्त जल लेने जाते हैं बहुत मुश्किल होती है. अरविंद केजरीवाल जी जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तब से बहुत भव्य इंतजाम शिव भक्तों के लिए होता है.

सद्भावना कैंप गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक- आतिशी

आतिशी ने कहा कि सीलमपुर से पांच बार विधायक रहे चौधरी मतीन अहमद और अब के विधायक चौधरी ज़ुबैर सद्भावना कैंप लगाते हैं. यह सद्भावना कैंप दिल्ली के गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक है. यह अलग बात है की राजनीति की वजह से अलग-अलग धर्म को लड़ाने की कोशिश हो रही है. एक भाषा बोलने वाले को दूसरी भाषा बोलने वाले से लड़ने की कोशिश हो रही है.

आतिशी ने कहा कि मुझे लगता है कि यह सद्भावना कैंप भारत की असली शक्ति का प्रतीक है. यह सद्भावना कैंप बता रहा है कि हम सब एक हैं. आपको बता दें कि पिछले 31 साल से ये कैंप लगाया जा रहा है. सीलमपुर से पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद ने इसकी शुरुआत की थी.

Related Articles

Back to top button