February 24, 2026 3:41 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
झारखण्ड

निकाय चुनाव में देरी पर गरजी भाजपा, धनबाद में धरना देकर सरकार को चेताया

धनबाद: झारखंड में निकाय चुनाव में देरी को लेकर प्रदेश भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. चुनाव की तिथि घोषणा में हो रही देरी और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रहे हैं. बीजेपी ने धनबाद नगर निगम कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय धरना दिया.

निकाय चुनाव न कराना, लोकतंत्र से खिलवाड़: बीजेपी

धनबाद नगर निगम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ कर रही है. बीजेपी नेताओं ने मांग की है कि चुनाव दलीय आधार पर हो और बैलेट पेपर की जगह ईवीएम का इस्तेमाल किया जाए. इस मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है. बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराने की कोशिश सरकार की नीयत पर सवाल खड़ी करती है.

सरकार नहीं सुनी तो आंदोलन तेज होगी: बीजेपी विधायक

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो भाजपा का आंदोलन और तेज होगा. हम लड़ाई को हर स्तर तक ले जाएंगे और इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे. वहीं झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल से निकाय चुनाव लंबित हैं. जिसकी वजह से विकास कार्य भी रुक गई है. उन्होंने इसे जनता के अधिकारों की अनदेखी बताया.

निकाय चुनाव की तिथि की देरी और सरकार की चुप्पी ने राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है. बीजेपी द्वारा आयोजित धरना में पूर्व सांसद पीएन सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. सभी नेताओं ने कहा कि अगर जल्द ही चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो भाजपा का प्रदर्शन और तेज होगा.

Related Articles

Back to top button