March 6, 2026 8:30 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
मनोरंजन

50 दिन में 300 करोड़ पार, कमाया बजट का 22 गुना, ये है Mahavatar Narshimha का पूरा लेखा जोखा

बॉक्स ऑफिस के मैदान पर साउथ की फिल्म महावतार नरसिम्हा का अलग ही जलवा देखने को मिला. इस फिल्म ने भारत में काफी शानदार कमाई की. इसे रिलीज हुए 50 दिन का वक्त हो चुका है और फिल्म सिनेमाघरों में राज करती नजर आई है.

अब तो वैसे भी इस फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कुछ नहीं बचा है लेकिन फिल्म ने जो कमाल किया है उसे सेलिब्रेट करना बहुत जरूरी है. हर हफ्ते कई सारी फिल्में आती हैं. लेकिन बहुत कम ही मूवीज ऐसी हैं जो 50 दिन या उससे ज्यादा सिनेमाघरों में टिकती हैं. मगर महावतार नरसिम्हा ने धीमी शुरुआत के बाद भी जो माहौल बॉक्स ऑफिस पर बनाया वो बेहद खास है.

फिल्म के आंकड़ों की बात करें तो हाल ही में इस फिल्म ने रिलीज के 50 दिन पूरे किए. इस दौरान फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपए का था. लेकिन फिल्म ने इसके कई गुना ज्यादा कमाई की. फिल्म ने कमाई का 22 गुना ज्यादा कलेक्शन किया जो इसे अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर एनिमेटेड फिल्म है.

50 दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 249.52 करोड़ रुपए का रहा था. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 296.9 करोड़ रुपए का रहा. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इसने विदेशों में 28 करोड़ रुपए कमाए. इस लिहाज से फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 324.9 करोड़ रुपए का हो चुका है जो इसे बेहद खास बनाता है.

महावतार नरसिम्हा की कामियाबी की सबसे बड़ी वजह की बात करें तो ये था इस फिल्म का एनिमेटेड होना और साथ में फिल्म का माइथोलॉजिकल होना. फिल्म ने अपनी सफलता के साथ ही आने वाली एनिमेटेड फिल्मों के लिए भी रास्ते खोल दिए हैं.

Related Articles

Back to top button