April 3, 2026 11:59 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
दिल्ली/NCR

इंसानों के लिए भी नहीं आते इतने आवेदन…” आवारा कुत्तों के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी

आवारा कुत्तों के मामलों में दायर किए जा रहे आवेदनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सख्त टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि इतने आवेदन तो इंसानों के लिए भी नहीं आते. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने ये टिप्पणियां तब कीं जब दो वकीलों ने उनके सामने आवारा कुत्तों का मामला उठाया. वकील ने कहा कि उन्होंने इस मामले में एक अंतरिम याचिका दायर की है.

इस पर जस्टिस मेहता ने कहा कि इंसानों से ज्यादा तो कुत्तों के लिए याचिकाएं आ रही हैं. आमतौर पर इंसानों से जुड़े मामलों में भी इतने ज्यादा आवेदन नहीं आते. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन वी अंजारी की बेंच इस मामले में बुधवार को सुनवाई करेगी. इस दिन कई याचिकाओं पर सुनवाई होगी और सभी वकीलों की बात सुनी जाएगी.

पिछले साल 7 नवंबर को SC ने दिया था ये आदेश

दरअसल, संस्थागत क्षेत्रों में कुत्तों के काटने की घटनाओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 7 नवंबर को आवारा कुत्तों को नसबंदी और टीकाकरण के बाद शेल्टर होम्स में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने यह भी कहा कि इस प्रकार पकड़े गए आवारा कुत्तों को उस स्थान पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया था.

पिछले साल 28 जुलाई को SC ने लिया था स्वत: संज्ञान

अदालत ने अधिकारियों को नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे से सभी मवेशियों और अन्य आवारा पशुओं को हटाने का निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए कई निर्देश जारी किए थे. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 28 जुलाई को आवारा कुत्तों के मामलों पर स्वतः संज्ञान लिया था. इसी मामले पर वह सुनवाई कर रही है.

Related Articles

Back to top button