February 22, 2026 5:20 pm
ब्रेकिंग
सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
बिहार

वर्दी के नशे में चूर सिपाही! पूर्व पार्षद पर बरसाए लात-घूंसे, मधुबनी पुलिस की बर्बरता ने किया शर्मिंदा

बिहार के मधुबनी जिले से खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मी बाइक पूर्व पार्षद को सड़क पर गिराकर लात-घूंसे मारते नजर आए हैं. घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दो पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस का इस तरह से मारने का हक किसने दिया?

वायरल वीडियो मधुबनी नगर थाना के कोतवाली चौक का बताया जा रहा है. नए साल की पूर्व संध्या यानी की 31 दिसंबर की रात पुलिस ने शहर भर में चैकिंग अभियान चलाया हुआ था. इसी दौरान कोतवाली चौक की ओर आ रही एक बाइक को देखते ही चैकिंग कर रहे पुलिसकर्मी अचानक आग बबूला गए. उन्होंने पहले तो बाइक सवार को लात मारकर सड़क पर गिराया और फिर लात-घूंसे से उसे पीटना शुरू कर दिया.

CCTV में कैद हुई पुलिस की बर्बरता

इस दौरान पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो कि बाद में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में युवक की बेरहमी से पिटाई करने वाले सिपाही महेंद्र कुमार और तनवीर आलम को मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने निलंबित कर दिया है. साथ ही थानाध्यक्ष से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है. मधुबनी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर की रात वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट सवार पूर्व वार्ड पार्षद राम उदगार यादव नशे में गाली देते आ रहा था.

‘उसे गिराया नहीं’

राम चौक पर पेट्रोलिंग गाड़ी ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बुलेट की स्पीड बढ़ा दी. इसके बाद कोतवाली चौक के पास पुलिसकर्मी के अपने आप को बचाने के दौरान वह नीचे गिर गया. उसे गिराया नहीं है. एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान किसी की भी पिटाई करना ठीक नहीं है. एसपी ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और इस मामले में उस पर नगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज है.

Related Articles

Back to top button