February 25, 2026 1:41 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

सिरकट्टी आश्रम में राम जानकी मंदिर, धर्मध्वजा स्थापना, सीएम विष्णु देव साय ने की पूजा अर्चना

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय (पान्डुका) सिरकट्टी आश्रम पहुंचे. उन्होंने राम जानकी मंदिर में धर्मध्वजा स्थापना की. सीएम साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. इस धार्मिक आयोजन में डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी मौजूद रहे. इस आयोजन में बड़ी संख्या में साधु संत भी शामिल हुए.

अयोध्या की तर्ज पर राम जानकी मंदिर

खास बात यह है कि राम जानकी मंदिर ठीक अयोध्या के राम मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है. धर्म ध्वजा स्थापना के दौरान बड़ी संख्या में साधु संतों के साथ लोग मौजूद रहे.

51 कुंडीय श्रीराम चरितमानस महायज्ञ का आयोजन

नवनिर्मित राम जानकी मंदिर में आज धर्मध्वजा की स्थापना के मौके पर भव्य पूजा का भी आयोजन किया गया है. इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में 51 कुंडीय श्रीराम चरितमानस महायज्ञ का आयोजन में 6 जनवरी से चल रहा है, जो 12 जनवरी तक चलेगा. आज धर्मध्वजा की स्थापना के साथ ही मंदिर में पूजा पाठ करने वालों की भारी भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है.

मंदिर निर्माण से जुड़ी बड़ी बातें

यह मंदिर हजारों श्रद्धालुओं के दान से 10 सालों में बना है. यह अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है. मंदिर की लागत लगभग 9 करोड़ रु आई है. इसे राजस्थान के कारीगरों ने तैयार किया है. सीएम विष्णु देव साय ने भी कहा कि आने वाले दिनों में ये गरियाबंद जिले का ये राम जानकी मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी खास जगह बनाएगा. आयोजन में आस पास के दर्जनों गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.

राजिम जयंती महोत्सव

सीएम विष्णुदेव साय का राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होने का भी कार्यक्रम है. सीएम विष्णु देव साय के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

Related Articles

Back to top button