February 23, 2026 8:45 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हादसे में 5 बेटियों के पिता को यूं खींच ले गई मौ’त

अबोहर : आज सुबह उपमंडल के गांव दौलतपुरा के पास एक तेजगति ट्राले की टक्कर से ट्रैक्टर सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा इतना भयानक था कि ट्राला काफी दूर तक ट्रैक्टर को अपने साथ तक घसीटते हुए ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतक की पांच बेटियां हैं।

जानकारी के अनुसार अजीत नगर निवासी अजय कुमार आयु करीब 16 वर्ष ने बताया कि वह और उसका पिता सतपाल आयु करीब 37 वर्ष आज सुबह ट्रैक्टर ट्राली पर श्रीगंगानगर में तूड़ी लेने के लिए जा रहे थे तो गांव दौलतपुरा गौशाला के निकट पीछे से एक ट्राले ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्राला काफी दूर तक उसे घसीटते हुए ले गया जिसमें वह और उसका पिता बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसके पिता को मृत करार दे दिया।

सूचना मिलते ही आज गांव के सरपंच बलवंत कुमार अस्पताल पहुंचें और बताया कि यह परिवार काफी गरीब परिवार है जो कि तूड़ी की ढुलाई कर परिवार का पालन पोषण करता है इसलिए पुलिस ट्राला चालक का पता लगाकर उस पर कड़ी कार्रवाई करे और इस परिवार को इंसाफ दिलाए।

Related Articles

Back to top button