February 23, 2026 10:08 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

मैरिज पैलेसों के बाहर पार्किंग को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए नए आदेश, पढ़ें…

मोगा: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया ने मोगा जिले में स्थित सभी मैरिज पैलेसों के मालिकों को भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा-163 के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए किसी भी समारोह के दौरान अपने वाहनों को अपने मैरिज पैलेसों की चारदीवारों के भीतर पार्क करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा न करने की स्थिति में मैरिज पैलेसों के मालिकों और मैरिज पैलेसों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मैरिज पैलेसों के मालिकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सड़क के लिए चिन्हित सरकारी संपत्ति का प्रयोग वाहनों की पार्किंग के लिए न किया जाए। सागर सेतिया ने कहा कि मैरिज पैलेसों के मालिकों को माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों तथा एक्ट के नियमों का पालन करना चाहिए। मैरिज पैलेसों की चारदीवारी के बाहर वाहन खड़े करने से जहां दुर्घटना का खतरा रहता है वहीं यातायात में भी काफी दिक्कत होती है।

Related Articles

Back to top button