February 12, 2026 11:12 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

गुरदासपुर में दिन दिहाड़े बड़ी वारदात, अलमारी का लॉकर तोड़ उड़ाए सोने के गहने व कैश

गुरदासपुर: गुरदासपुर जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर में बीते दिनों एक सराफ के घर हुई बड़ी चोरी के बाद, पास के पिंडोरी रोड़ पर गांव कृष्णा नगर में चोरों ने दिन दिहाड़े बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जहां से चोरों ने एक घर की दीवार फांदकर अंदर गोदरेज अलमारी के लॉकर तोड़कर 14 तोले से ज्यादा सोने के गहने और 36 हजार कैश चुरा लिया है।

जानकारी के अनुसार घर का मालिक प्रदीप सिंह पास के गांव गाजीकोट में करियाने की दुकान चलाता है, जबकि बच्चे छुट्टियों में बाहर गए हुए। उसकी पत्नी कश्मीर कौर थोड़ी देर के लिए घर को लॉक करके दुकान पर गई हुई थी। जब वह करीब 2 घंटे बाद घर लौटी तो घर के बाहर सब कुछ पहले जैसा था। घर में भी ताला लगा था, लेकिन जब उसने किसी काम के लिए पैसे निकालने के लिए कमरे में रखी अलमारी खोली तो उसमें कुछ नहीं बचा था, क्योंकि अलमारी तो पहले की तरह बाहर से बंद थी, लेकिन अंदर का लॉकर टूटा हुआ था और सारे पैसे और गहने गायब थे।

जब उसने दूसरे कमरे में गोदरेज की अलमारी देखी तो उसका भी लॉकर टूटा हुआ था और चोरों ने गहने चुरा लिए थे। चोर लगभग 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घरवालों को शक है कि चोर उनके घर के पीछे खाली प्लॉट से या घर से सटे एक धार्मिक स्थान की दीवार फांदकर घर में घुसे और इस चोरी को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button