April 4, 2026 6:44 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
मध्यप्रदेश

MP के हरदा में करणी सेना पर पुलिस का लाठीचार्ज, हिरासत में 5 लोग, जिलाध्यक्ष घायल

मध्य प्रदेश के हरदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुलिस और करणी सैनिकों के बीच जोरदार टकराव हुआ. जिसमें थाना सिटी कोतवाली परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे करणी सैनिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. करणी सेना का आरोप था कि पुलिस धोखाधड़ी के मामले के एक आरोपी को संरक्षण दे रही है.

बता दें कि हरदा में पैसों के लेनदेन को लेकर करणी सेना कार्यकर्ताओं ने थाना सिटी कोतवाली का घेराव किया. कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस ने धारा 420 के एक आरोपी को पैसे लेकर संरक्षण दिया है. इसको लेकर करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत के नेतृत्व में थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया.

पुलिस पर गंभीर आरोप

करणी सेना जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी से पैसे लेकर पुलिस उसे बचा रही है. हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भी सख्ती दिखाई और लाठीचार्ज कर दिया. इस लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए. वहीं पुलिस ने सुनील राजपूत समेत 5 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है.

फिलहाल मामला गरमाया हुआ है, और करणी सेना ने आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

क्या है घटना की वजह?

दरअसल राजपूत समाज के एक व्यक्ति ने इंदौर के एक व्यापारी से 22 लाख में हीरा खरीदा था, जो नकली निकला. फरियादी ने दिसम्बर 2024 में सिटी कोतवाली में 420 का मामला दर्ज करवाया था. इस मामले को लेकर पुलिस ने इंदौर के आरोपित को न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

इस दौरान करणी सेना ने सिटी कोतवाली के बाहर पुलिस के साथ बात करनी चाही. जब बातचीत के बाद विवाद बढ़ गया तो पुलिस ने करणी सेना पर लाठी चार्ज कर जिलाध्यक्ष सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर 151 में जेल भेज दिया.

खंडवा बायपास पर लगाया जाम

जिलाध्यक्ष समेत अन्य करणी सैनिकों की गिरफ्तार के विरोध में खंडवा बायपास जाम कर दिया गया. करणी सैनिकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की.

Related Articles

Back to top button