March 10, 2026 3:58 am
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Crime Update: पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; साइबर क्राइ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग...
धार्मिक

अगर आपके घर में नहीं रुकता पैसा, तो क्या करें? बरकत लाने के लिए अपनाएं ये अचूक वास्तु टिप्स, दूर होंगे सारे दोष

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बेहद खास महत्व होता है. वास्तु शास्त्र में चीजों की दिशा और रख-रखाव से लेकर ऐसे उपायों को बारे में बताया गया है, जिनको अपनाने से कई परेशानियों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है. अगर आपके घर में भी आर्थिक तंगी बनी रहती है या हाथ में पैसा नहीं टिकता है या फिर घर में बरकत नहीं होती है, तो इनके लिए आप कुछ आसान सी वास्तु टिप्स को आजमा सकते हैं.

घर में बरकत क्यों नहीं होती?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बरकत न होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे साफ-सफाई की कमी, घर के बड़ों का सम्मान न करना, आपसी झगड़े और वास्तु दोष, गरीबों की मदद न करना, माता-पिता का अनादर करना, रात में झूठे बर्तन छोड़ना, नल का टपकना और सीढ़ियों का गलत दिशा में होना बरकत में कमी के कारण हैं.

घर में बरकत ना हो तो क्या करें?

घर में बरकत के लिए आप वास्तु के कुछ उपाय अपना सकते हैं जो कि नीचे बताए गए हैं:-

सफाई पर ध्यान दें:- घर को हमेशा साफ रखें, विशेषकर ब्रह्म मुहूर्त और संध्याकाल को झाड़ू नहीं लगानी चाहिए.

दरारें भरवाएं:- घर की दीवारों, फर्श और छत की दरारों को तुरंत भरवाएं, क्योंकि ये अशुभ मानी जाती हैं.

सीढ़ियों की दिशा:- सीढ़ियों को पूर्व से पश्चिम या उत्तर से दक्षिण की ओर बनवाना चाहिए. उत्तर-पूर्व दिशा में सीढ़ियां न बनवाएं.

नल ठीक रखें:- घर में टपकते नल से आर्थिक नुकसान होता है, इसलिए उन्हें तुरंत ठीक करवाना चाहिए.

झाड़ू छिपाकर रखें:- झाड़ू को पलंग के नीचे न रखें और इसे ऐसी जगह न रखें जहां यह आसानी से दिखाई दे.

वॉशरूम को सुखाएं:- बाथरूम को नहाने के बाद सुखा दें, क्योंकि गीला वॉशरूम धन को नहीं टिकने देता है.

रसोई खाली न रखें:- किचन में अन्न का भंडार भरा रखें और बर्तन खाली करके नहीं रखने चाहिए.

नकारात्मक रंग से बचें:- घर में कहीं भी काले रंग का इस्तेमाल न करें जैसे – पर्दे या टाइल्स में, क्योकि इससे घर में बरकत नहीं होती है.

Related Articles

Back to top button