February 23, 2026 2:20 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
मनोरंजन

नीला ड्रम’ और वो कातिलाना मुस्कान… अब वेब सीरीज में दिखेगा वायरल गर्ल का जलवा, जानें कहाँ होगी रिलीज

साल 2025 में कई सारी ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं जिसने सभी को रुलाकर रख दिया. इसी में एक केस था सौरभ मर्डर केस. इस केस को मुस्कान-साहिल केस और यूपी ब्लू ड्रम केस के तौर पर भी जाना जाता है. जब ये केस सामने आया तो इसे सुन लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. अब इस केस और ऐसे ही कई सारे केसेज पर अब वेब सीरीज आ गई है. इस सीरीज में सोनम और राज के केस को भी शामिल किया गया है. इस डॉक्यु-सीरीज को लेकर काफी बज़ बना हुआ है और लोग इसका सच जानना चाह रहे हैं.

चाहें सोनम का केस हो या फिर मुस्कान का, ये साल 2025 के सबसे ज्यादा हाइलाइटेड केस में से एक रहा और सालभर चर्चा में भी रहा. जहां एक तरफ इन केसेज पर मीम्स भी खूब वायरल हुए वहीं इसका दूसरा पहलू ये भी देखने को मिला कि इसने शादी टर्म को लेकर लोगों को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया और मन में एक डर भी पैदा कर दिया. अब मेकर्स ने बिना ज्यादा देर किए इन घटनाओं को भुनाने की कोशिश की है और इसका नतीजा ये है कि अब इसपर सीरीज बना दी गई है.

कहां देख सकते हैं नीले ड्रम केस वाली सीरीज?

मुस्कान नीले ड्रम और सोनम-राज मर्डर केस वाली इस डॉक्यु सीरीज की स्ट्रीमिंग 9 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. इस सीरीज को 5 पार्ट्स में जारी किया गया है. इसे आप OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 (ओटीटी प्ले प्रीमियम) पर देख सकते हैं. सोनम और मुस्कान केस के अलावा भिवानी इन्फ्ल्यूएंसर केस, मुंबई नालासुपारा टाइल केस और दिल्ली एलेक्ट्रिक शॉक केस को भी शामिल किया गया है. ऐसे में दर्शकों को साल 2025 के 5 हाइलाइटेड केस को गहराई से जानने का मौका मिलेगा. हालांकि ये डॉक्यु सीरीज है जिस वजह से इसमें ज्यादा ड्रामेबाजी होने की संभावना कम है. इसमें रियल इंसिडेंट्स से जुड़े फुटेज, लोगों के ओपिनियन और पुलिस इनवेस्टिगेशन को शामिल किया जाता है. ऐसे में देखना रोचक होगा कि इस सीरीज को लोगों के कितने व्यूज मिलते हैं.

इसके पहले भी OTT प्लेटफॉर्म पर कुछ डॉक्यु सीरीज आई हैं जिन्हें फैंस ने पसंद किया. इसमें बुरारी कांड पर आई सीरीज और हाल ही में गौरव तिवारी के जीवन पर बनी डॉक्यु सीरीज भय को शामिल किया जा सकता है. इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स को फैंस के अच्छे व्यूज मिले थे. हालांकि देखने वाली बात होगी हनीमून से हत्या इस क्रम में कितनी आगे निकल पाती है.

Related Articles

Back to top button