Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Sabarimala Case: "आस्था पर न्यायिक समीक्षा नहीं!" सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की दोटूक— धार्मिक मान्यता... Punjab Police Action: गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस का 'ऑल आउट' ऑपरेशन! अब तक 14,894 गिरफ्तार, थर-... संत रामपाल को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत! क्या आज ही जेल से बाहर आएंगे? जानें ताजा अपडेट Farooq Abdullah on US-Iran Ceasefire: फारूक अब्दुल्ला ने किया अमेरिका-ईरान युद्धविराम का स्वागत, बोल... Patna Crime: फर्जी महिला IAS बनकर 34.74 लाख की ठगी! पटना में पति-पत्नी गिरफ्तार, ऐसे खुला जालसाजी का... Etawah News: इटावा में रेलवे के सहायक स्टेशन मास्टर रहस्यमयी ढंग से लापता! 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ... Bhagalpur Tragedy: भागलपुर में काल बनी तेज रफ्तार कार! स्कूल जा रहे छात्रों को रौंदा, एक की मौत; 2 क... Saranda Forest News: सारंडा में कुदरत का कहर! CRPF कैंप पर गिरा विशाल पेड़, कोबरा बटालियन का जवान शह... UP Weather Alert: अप्रैल में 'अगस्त' जैसा तांडव! यूपी में आंधी-बारिश ने ली 20 जान, अगले 7 दिन और भार... Jalaun Horror: दोस्ती का खौफनाक अंत! जालौन में दोस्त को मार कर किए शव के टुकड़े, फिर बाड़े में गाड़ ...

IND vs NZ: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका! अचानक सीरीज से बाहर हुआ यह मैच विनर खिलाड़ी, वर्ल्ड कप पर भी खतरा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद दोनों टीमों का आमना-सामना 5 मैचों की टी20 सीरीज में होगा. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम का एक स्टार खिलाड़ी सीरीज के शुरुआती 3 मैचों से बाहर हो गया है. हालांकि, बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. वहीं, आखिरी दो मैचों में इस खिलाड़ी की वापसी हो सकती है, लेकिन इसका फैसला चोट के आधार पर होगा.

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को लेकर एक बुरी खर सामने आई है. राजकोट में 7 जनवरी को टेस्टिकुलर टॉर्शन की समस्या के लिए सर्जरी कराने के बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज करते हुए बताया कि तिलक की सर्जरी सफल रही और उन्हें गुरुवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई. वह स्थिर हैं और रिकवरी अच्छी चल रही है. शुक्रवार को वह हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे. डॉक्टरों के मुताबिक, लक्षण पूरी तरह ठीक होने और घाव भरने के बाद ही वे शारीरिक ट्रेनिंग शुरू करेंगे. इसके बाद धीरे-धीरे स्किल आधारित प्रैक्टिस में लौटेंगे.

टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि तिलक पहले तीन टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाएंगे. सीरीज के आखिरी दो मैचों में उनकी भागीदारी उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगी. अगर ट्रेनिंग और स्किल सेशन में वह तय मानकों पर खरे उतरते हैं, तभी उन्हें मैदान पर उतारा जाएगा. बता दें, यह सीरीज 21 जनवरी से नागपुर में शुरू हो रही है. तिलक की गैरमौजूदगी में मिडिल ऑर्डर के लिए टीम को बाकी विकल्पों पर विचार करना पड़ सकता है. क्योंकि पिछले कुछ समय से टी20 टीम में तिलक नंबर-3 और 4 पर खेलते हुए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

पहले तीन टी20 मैचों के लिए भारत का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.