February 12, 2026 6:57 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
झारखण्ड

रांची में एसटी और धनबाद में सामान्य श्रेणी के बनेंगे महापौर, नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी

रांचीः राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने मेयर एवं नगर परिषद के अध्यक्ष के आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रांची महापौर सीट अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं धनबाद नगर निगम के महापौर अनारक्षित अन्य वर्ग के बनेंगे.

जारी अधिसूचना के अनुसार पलामू नगर निगम अनारक्षित वर्ग के महिला के लिए आरक्षित की गई है. वहीं हजारीबाग नगर निगम अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 के अन्य, गिरिडीह नगर निगम अनुसूचित जाति अन्य, देवघर नगर निगम अनारक्षित अन्य, बोकारो नगर निगम अनारक्षित अन्य, सरायकेला-खरसावां/आदित्यपुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति अन्य और पूर्वी सिंहभूम/मानगो नगर निगम अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित की गई है.

reservation list released for posts of mayor and chairperson in municipal body elections in Jharkhand

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने ईटीवी भारत से बातचीत में जानकारी देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान नगर निगम के महापौर, नगर पंचायत और परिषद के अध्यक्ष के लिए आरक्षित सीट की सूची जारी कर दी गई है.

शहरी नगर निकाय क्षेत्र जहां होने हैं चुनाव

नगर निगम- रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो शामिल हैं.

नगर परिषद- गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी-तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम शामिल हैं.

नगर पंचायत- बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया हैं.

reservation list released for posts of mayor and chairperson in municipal body elections in Jharkhand

राज्य में 9 नगर निगम सहित 48 शहरी निकायों में होगा चुनाव

वर्तमान समय में राज्य में नगर निकायों की कुल संख्या 48 है जहां चुनाव आने वाले समय में होंगे. इन नगर निकायों में 13 ऐसे हैं जहां 2020 से ही चुनाव लंबित हैं जबकि रांची सहित शेष अन्य नगर निगम एवं निकायों में 2022 से चुनाव लंबित है. वार्ड के सीटों का आरक्षण तय होने के बाद आयोग द्वारा महापौर और अध्यक्ष के लिए सीटों का आरक्षण जारी किया गया है.

अगर बात नगर पंचायत की करें तो सभी 19 नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए आरक्षण जारी कर दिया गया है. आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बंशीधरनगर नगर पंचायत अनारक्षित- महिला, मझिआंव नगर पंचायत अनारक्षित अन्य, हुसैनाबाद नगर पंचायत अनुसूची जाति, हरिहरगंज नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला, छतरपुर नगर पंचायत अनारक्षित अन्य, लातेहार नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित की गई है.

reservation list released for posts of mayor and chairperson in municipal body elections in Jharkhand

इसी तरह नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित सीटों की घोषणा की गई है. अधिसूचना के अनुसार गढ़वा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, विश्रामपुर नगर परिषद अनारक्षित महिला, चतरा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, झुमरी-तिलैया नगर परिषद पिछड़ावर्ग 2 अन्य के लिए आरक्षित की गई है.

Related Articles

Back to top button