February 11, 2026 7:45 am
ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...
पंजाब

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नवांशहर : जिले में नशा तस्करी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज करते हुए रूपनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ कप्तान पुलिस गुलनीत सिंह खुराना, आईपीएस, ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गौरव यादव, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक पंजाब के दिशा-निर्देशों तथा नानक सिंह, आईपीएस, उप पुलिस महानिरीक्षक, रूपनगर रेंज की अगुवाई में जिला रूपनगर पुलिस द्वारा विशेष अभियान ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने नशा करने के आदी तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नाका बंदी और गश्त कर नशा तस्करों और शरारती तत्वों की सघन जांच की गई। इसी कार्रवाई के दौरान थाना सदर रूपनगर पुलिस ने नशा करने के आदी सिमरनजीत सिंह उर्फ गिल्लू, निवासी गांव रामपुर माजरी, थाना नंगल पुलिस ने अंकित, निवासी जी-ब्लॉक नंगल तथा राजन महाजन उर्फ विशु, निवासी ई-ब्लॉक नंगल, थाना सिटी मोरिंडा पुलिस ने संजू गिरी, निवासी माता गुजरी मोहल्ला, मोरिंडा को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा, रूपनगर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ तालमेल कर इंटर-स्टेट बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन सील’ चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच कर नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की गई। वहीं, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बिना नंबर प्लेट, ओवर स्पीड, मॉडिफाइड साइलेंसर, गलत पार्किंग, शराब पीकर वाहन चलाने सहित अन्य मामलों में कुल 50 चालान काटे।

एएसपी रूपनगर ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा तस्करी या स्मगलिंग में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना पंजाब एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 (व्हाट्सऐप चैटबॉट) या जिला पुलिस के संबंधित नंबरों पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button