February 13, 2026 3:51 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
देश

CBI का बड़ा धमाका: CPRI के जॉइंट डायरेक्टर गिरफ्तार, टेस्ट रिपोर्ट पास करने के बदले मांगी थी मोटी रिश्वत

CBI ने सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI) के जॉइंट डायरेक्टर को 9.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सरकारी महकमे में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. CBI ने जॉइंट डायरेक्टर के घर से भी 3.76 करोड़ कैश बरामद किया है. बताया जा रहा है कि ये सभी पैसा रिश्वत के तौर पर लिया गया है.

CBI के मुताबिक, आरोपी जॉइंट डायरेक्टर राजाराम मोहनराव चेन्नू पर आरोप है कि वह एक निजी कंपनी के विद्युत उपकरणों के पक्ष में अनुकूल टेस्ट रिपोर्ट जारी कराने के बदले रिश्वत ले रहे थे. बताया जा रहा है कि इस मामले में निजी कंपनी M/s Sudhir Group of Companies के डायरेक्टर अतुल खन्ना को भी गिरफ्तार किया गया है. CBI अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि इस मामले में आने वाले दिनों में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती है.

घर से करोड़ों की नकदी बरामद

CBI ने 8 जनवरी 2026 को इस संबंध में FIR दर्ज की थी. शिकायत की पुष्टि के बाद एजेंसी ने जाल बिछाया और 9 जनवरी को बेंगलुरु में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 9.5 लाख रुपये की रिश्वत का लेन-देन करते हुए पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद CBI ने जॉइंट डायरेक्टर के आवास पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से करीब 3.59 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए.

कई देशों की विदेश करेंसी बरामद

CBI को छानबीन के दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी करेंसी भी मिली है, जिसमें अमेरिकी डॉलर, हांगकांग डॉलर, सिंगापुर डॉलर, इंडोनेशियाई रुपिया, मलेशियाई रिंगिट, यूरो, चीनी युआन, स्वीडिश क्रोना और यूएई दिरहम शामिल हैं. इन विदेशी मुद्राओं की कीमत करीब 4.05 लाख रुपये आंकी गई है. CBI के अनुसार, अब तक इस मामले में कुल मिलाकर करीब 3.76 करोड़ रुपये (नकद और विदेशी मुद्रा मिलाकर) की बरामदगी हो चुकी है.

आने वाले दिनों में होंगे बड़े खुलासे

CBI के मुताबिक, इसके साथ ही आभूषण और कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं. एजेंसी का कहना है कि छापेमारी और जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.यह कार्रवाई एक बार फिर सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़ी करती नजर आ रही है. फिलहाल सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट में हड़कंप मचा हुआ है.

Related Articles

Back to top button