February 27, 2026 12:14 pm
ब्रेकिंग
Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर Malaika Arora Fat Burning Exercise: बिना जिम जाए वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका
धार्मिक

तिजोरी भर देती हैं इस तारीख को जन्मी लड़कियां, फिजूलखर्ची से रहती हैं कोसों दूर

अंक शास्त्र का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व माना जाता है. अंक शास्त्र में मूलांक के बारे में बताया गया है. मूलांक व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के जीवन के अनसुलझे रहस्यों को खोलने की चाबी माना जाता है. मूलांक व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में बताता है. साथ ही बताता है किसी व्यक्ति के जीवन में उसके रिश्ते और आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

अंक ज्योतिष के अनुसार, 1 से 9 तक मूलांक होते हैं. हर मूलांक का अपना एक स्वामी ग्रह है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव पर पड़ता है. ऐसे में आइए उस विशेष मूलांक की लड़कियों के बारे में जानते हैं, जो बहुत समझदारी से अपने पति की एक-एक पाई खर्च करती हैं. बचत करने और गृहस्थी चलाने में माहिर होती हैं और अपने पति के लिए लकी चार्म साबित होती हैं.

मूलांक 2 वाली लड़कियां

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा को माना जाता है. जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 माना जाता है. इस मूलांक की लड़कियों पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है. मूलांक 2 वाली लड़कियां पैसों की अहमियत बहुत अच्छे तरह समझती हैं. इस मूलांक की लड़कियां कम पैसों में अच्छी तरह घर चलाने में माहिर होती हैं.

मूलांक 6 और 8 वाली लड़कियां

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 होता है. कहा जाता है कि इस मूलांक की लड़कियां भी पति के पैसों को समझदारी से खर्च करती हैं. वहीं जिन महिलाओं का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 होता है. इस मूलांक की लड़कियां भी पैसा बचाने में एक्सपर्ट मानी जाती हैं.

मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि है. शनि कर्म और न्याय का कारक है. मूलांक आठ की लड़कियां शादी के बाद पति के पैसे बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. ये लड़कियां फिजूल खर्च से दूर रहती हैं और सही समय पर सही जगह निवेश करती हैं.

Related Articles

Back to top button