February 23, 2026 5:49 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मनोरंजन

Filmfare में बच्चन परिवार का ‘Triple Dhamaka’: एक ही रात में 3 सदस्यों ने जीते 3 अवॉर्ड, रच डाला इतिहास

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में जो कद हासिल किया है उसकी तो लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. उनका करियर काफी शानदार रहा है. वहीं इस परिवार में और भी कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने अपना योगदान फिल्म इंडस्ट्री को दिया है और कई सारे अवॉर्ड्स भी हासिल किए हैं. शायद ही बच्चन परिवार से ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स किसी और कलाकार ने हासिल किए हैं. चाहें जया बच्चन हों, चाहें ऐश्वर्या, चाहें अमिताभ हों या फिर अभिषेक. सभी ने अपने करियर में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हासिल किए हैं. अब 70वें फिल्मफेयर सेरेमनी के दौरान बच्चन परिवार के अवॉर्ड्स की फहरिश्त में 3 नए अवॉर्ड्स जुड़ गए हैं.

अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर खुशी जाहिर की है और अपनी फैमिली को 3-3 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीतने की खुशी में बधाई दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस दौरान की फोटोज शेयर करते हुए लिखा- फिल्मफेयर के 70 साल पूरे होने के मौके पर जया को सम्मानित किया गया. अभिषेक को 2025 में बेस्ट एक्टर के लिए चुना गया. ये सच में 70 साल का बड़ा सेलिब्रेशन हो गया. जया, अभिषेक और मैं. हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य और जनता के प्रति पूर्ण रूप से आभार. अनेक अनेक धन्यवाद. फैंस इस मौके पर बच्चन परिवार को विश कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

अमिताभ पहले ही जीत चुके हैं 16 फिल्मफेयर अवॉर्ड

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की बात करें तो अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं. उन्होंने पहले ही 16 फिल्मफेयर जीत लिए थे. अब ये आंकड़ा 17 तक पहुंच गया है. वहीं दूसरी तरफ जया बच्चन की बात करें तो एक्ट्रेस ने अब तक 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत लिए थे. अब उनके नाम कुल 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हो चुके हैं. वहीं अभिषेक बच्चन की बात करें तो उनके नाम भी अब 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड हो चुके हैं. अगर ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो एक्ट्रेस के नाम भी 2 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हैं. कुल मिला लिया जाए तो बच्चन परिवार के पास 32 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हो चुके हैं.

Related Articles

Back to top button