March 23, 2026 10:48 am
ब्रेकिंग
Patna Metro Phase 2 Inauguration: पटना मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन कब? आ गई डेट; बेली रोड से बैरि... उन्नाव में 'काल' बनी ड्राइवर की एक झपकी! डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 महिला की मौत, 22 या... Lucknow Builder Honeytrap Case: लखनऊ के बिल्डर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस, पीड़िता से मांगी 5 लाख ... Sanjay Nishad News: क्या BJP का साथ छोड़ेंगे संजय निषाद? गोरखपुर में छलके आंसू, सपा-बसपा पर निशाना औ... Gorakhpur Religious Conversion: गोरखपुर में अवैध धर्मांतरण का गिरोह पकड़ा गया, 4 अरेस्ट; अंधविश्वास ... Sonitpur Accident: शोणितपुर में एंबुलेंस-ट्रक की भिड़ंत, 6 लोगों की जान गई, 2 घायल; नेशनल हाईवे पर ल... कश्मीर में 'इंसानियत' की मिसाल! ईरान के लिए महिलाओं ने दान किए गहने, बच्चों ने दी गुल्लक; विधायक ने ... Delhi Electricity Rate Hike 2026: दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी, 1 अप्रैल से बदल सकते हैं... Weather Update Today: दिल्ली में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, यूपी-एमपी में फिर चढ़ेगा पारा; हिमाचल सम... Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ...
हरियाणा

सुहागरात मनाई, हनीमून पर भी गई… शादी के 14वें दिन दूल्हे को ठेंगा दिखाकर भागी दुल्हन, लव नहीं लूट मैरिज

हरियाणा के पानीपत में दूल्हे को लव मैरिज का ऐसा चूना लगा, जिसे वो ताउम्र याद रखेगा. उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी दुल्हनिया ऐसा कुछ कर जाएगी. दरअसल, शादी के बाद दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़कर भाग गई. साथ में घर में रखा कैश और गहने भी ले गए. दूल्हे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अब लुटेरी दुल्हन की तलाश की जा रही है.

परिजनों की मानें तो दुल्हन घर से बिन बताए कहीं चली गई. न तो उसका फोन लग रहा है और न ही कुछ अता-पता है. मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहा रहने वाले रोहित (काल्पनिक नाम) की शादी नेहा (बदला हुआ नाम) से बरेली के एक मंदिर में 14 मई को हुई थी. दूल्हा अपनी शादी को लेकर काफी खुश था. दोनों हनीमून पर भी गए. फिर वापस आने पर 27 मई की दोपहर तीन बजे नेता कहीं गायब हो गई.

पीड़ित परिवार ने बताया- हमने नेहा को तलाशने की काफी कोशिश की. लेकिन उसका कुछ भी पता न चल सका. फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था. हमने तब उसके परिवार को फोन किया. लेकिन उनसे भी कोई संतोषजनक जबाब नहीं मिला. यहां तक कि सभी रिश्तेदारों से भी पूछा. किसी को भी नई नवेली दुल्हन के बारे में पता नहीं था. तभी हमने पाया कि घर से सारा कैश और गहने गायब हैं. हमें यह समझते देर न लगी कि दुल्हन चूना लगाकर हमें भागी है.

‘दुल्हन के इरादों से अंजान थे’

जानकारी के मुताबिक, दूल्हे ने यह लव मैरिज की थी. दूल्हे की मानें तो शादी के बाद से ही दुल्हन उन लोगों के साथ काफी अच्छे तरीके से रह रही थी. ऐसे में किसी को भी शक नहीं हो सकता था कि उसके इरादे क्या हैं? वो हम सभी का ख्याल रख रही थी. हनीमून पर भी वो काफी खुश थी. पता नहीं वो क्यों ऐसा कर गई.

लुटेरी दुल्हन की तलाश जारी

पुलिस ने कहा- दूल्हे की तहरीर पर हमने मामला दर्ज कर लिया है. दुल्हन की तलाश की जा रही है. साथ ही उसके परिजनों से भी मामले में पूछताछ की जाएगी. मामले में फिलहाल आगामी जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button