February 23, 2026 5:47 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

…तो क्या सोनम कातिल नहीं है? राजा रघुवंशी के भाई के इस बयान ने चौंकाया, बोले- उसने सरेंडर नहीं किया, हमने पुलिस बुलाई

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है. राजा की लाश मेघालय के शिलॉन्ग में मिली थी. मेघालय पुलिस का दावा है कि राजा मर्डर केस की मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी ही है. लेकिन पुलिस के इस दावे से खुद राजा रघुवंशी के भाई पूरी तरह से सहमत नहीं है. इस पूरे मामले पर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा है कि मेघालय के डीजीपी कह रहे हैं कि सोनम कातिल है, लेकिन अभी तक ठीक से उससे पूछताछ भी नहीं की गई है. ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि सोनम ने सरेंडर किया. लेकिन सच तो ये हैं कि हमने खुद पुलिस को यहां से सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा.

सोनम की गिरफ्तारी गाजीपुर के एक ढाबे से हुई. ढाबे वाले ने बताया कि सोनम ने उससे उसका मोबाइल मांगा और घर पर अपने भाई को फोन किया. फिर पुलिस ढाबे पर पहुंची और उसे अरेस्ट किया. राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि कल सोनम रघुवंशी ने गोविंद (भाई) को फोन किया था. उसने कहा कि ‘मैं बिट्टी बोल रही हूं भइया. तो गोविंद ने कहा कि पहले अपना चेहरा दिखाओ, तुम कौन हो? फिर सोनम ने वहीं से (गाजीपुर) वीडियो कॉल किया.

राजा के भाई विपिन रघुवंशी बोले- सोनम ने सरेंडर नहीं किया

विपिन रघुवंशी ने कहा कि वीडियो कॉल के बाद जब इस बात की पुष्टि हुई कि वो सोनम ही है, तो हमने यूपी पुलिस को फोन किया और वे वहां पहुंचे. फिर पुलिस सोनम को अपने साथ ले गई. वह वहीं बैठी रही. उसने आत्मसमर्पण नहीं किया है. यह सब अफवाह फैलाई जा रही है. डीजीपी कह रहे हैं कि वह कातिल है, लेकिन अभी तक सोनम से ठीक से पूछताछ भी नहीं की गई है.

विपिन रघुवंशी के मुताबिक, इस मामले में सोनम के अलावा तीन और आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. इन तीनों आरोपियों को सोनम के सामने लाना होगा. ये तीनों आरोपी सोनम के सामने जबतक (मर्डर के बारे में ) नहीं बोलेंगे, तबतक सोनम को कातिल मानने को तैयार नहीं हैं. शादी के बाद राजा और सोनम का कोई विवाद नहीं हुआ. दोनों अच्छे से रह रहे थे. इस पूरे मामले में अफवाह नहीं फैलाएं. हम लोगों ने खुद पुलिस को सोनम के पास भेजा था. हम खुद थाने पर जाएंगे और पूरे मामले को लेकर कन्फर्म करेंगे. राजा और सोनम की शादी अरेंज मैरिज थी. चार महीने पहले ही दोनों मिले थे.

‘राजा को किसी से दुश्मनी नहीं थी’

विपिन रघुवंशी ने कहा कि राजा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. हम चाहते हैं कि इस मामले की सीबीआई जांच हो. हम सोनम से मिलेंगे और उससे पूरे मामले के बारे में पूछेंगे. सारी बातें सोनम ही क्लियर करेगी. अगर वो दोषी साबित होती है तो उसे सजा मिलनी चाहिए.

इसी साल 11 मई को सोनम और राजा की शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों मेघालय के शिलॉन्ग हनीमून मनाने गए थे. यहीं पर राजा का मर्डर हो गया. पुलिस ने इस केस में सोनम के अलावा तीन और आरोपियों को अरेस्ट किया है.

Related Articles

Back to top button