February 23, 2026 4:10 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
झारखण्ड

लोहरदगा रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, राजधानी सहित अन्य ट्रेनों का परिचाल हुआ बंद, खनन और रेलवे अधिकारी एक-दूसरे को ठहरा रहे दोषी

लोहरदगा: जिले में लोहरदगा-रांची रेलखंड के कोयल नदी पर रेलवे ब्रिज के पिलर नंबर 115 में दरार आ गई. जिसके बाद रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. रेलवे अधिकारियों ने इसे बालू उठाव की वजह से पिलर को नुकसान पहुंचाने की बात कही है. जबकि जिला प्रशासन इस मामले में कुछ और ही कह रहा है.

एक-दूसरे पर लगा रहे हैं आरोप-प्रत्यारोप

मामले को लेकर रेलवे और खनन विभाग एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. पदाधिकारियों का कहना है कि एक-दूसरे की गलती की वजह से ऐसा हुआ है. विगत 6 जनवरी को ब्रिज के निरीक्षण के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्र ने कहा था कि ब्रिज के पिलर को बालू उठाव और पानी के कारण हुए कटाव से नुकसान पहुंचा है. वहीं, अब मामले में जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद ने कहा है कि बालू उठाव के कारण नहीं, बल्कि घटिया निर्माण के कारण पिलर को नुकसान पहुंचा है.

घटिया निर्माण की वजह से पिलर में आया दरार: खनन पदाधिकारी

खनन पदाधिकारी ने कहा कि पिलर के आसपास रेलवे के एजेंसी द्वारा ही बालू का उठाव पोकलेन और ट्रैक्टर के माध्यम से किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ एक-दो नहीं बल्कि कई पिलर घटिया निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसमें बालू उठाव कोई कारण नहीं है. जिला खनन पदाधिकारी ने खुद रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया. उन्होंने बालू उठाव की स्थिति को देखा, साथ ही पिलर में आई दरारें भी देखीं. जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि बालू उठाव की वजह से पिलर को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की लोहरदगा तक परिचालन बंद

लोहरदगा के रेलवे ब्रिज में हुए नुकसान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. रेलवे और खनन विभाग एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. रेलवे ब्रिज के पिलर को नुकसान पहुंचने की वजह से लोहरदगा स्टेशन तक एक्सप्रेस ट्रेनों की परिचालन बंद पड़ा हुआ है. वहीं, मेमू का परिचालन भी लोहरदगा के इरगांव तक ही हो रहा है. जिससे दैनिक आवाजाही करने वाली यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Related Articles

Back to top button