February 13, 2026 8:49 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

हाथों में चूड़ियाँ और माथे पर तिलक: इटली की गोरी पर चढ़ा शिव भक्ति का खुमार, संगम तट पर बनीं आकर्षण का केंद्र

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर माघ मेला का आयोजन चल रहा है. यहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं. वहीं मेले में आई एक ‘इटैलियन गर्ल’ का अनोखा लुक वायरल हो रहा है. दरअसल, वेस्टर्न कल्चर में पली-बढ़ी विदेशी लड़की को एक नागा संन्यासी के धुनी पर बैठकर पूजा- पाठ करते देख लोग हैरान रह गए. लोगों ने विदेशी लड़की द्वारा की जा रही पूजा-पाठ को देखने के लिए आकर्षित हो रहे हैं. विदेशी लड़की का नाम लुक्रेशिया बताया जा रहा है.

गंगातट और संगम क्षेत्र में लुक्रेशिया लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. वहीं लुक्रेशिया ने अपने प्रति लोगों का स्नेह और आकर्षण देखकर लगातार सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से बातचीत कर रही हैं. बीते दिन शनिवार को ‘इटैलियन गर्ल’ ने वेस्टर्न कल्चर और वेशभूषा को त्याग कर भारतीय नारी के परिधान को अपना लिया. हाथों में लाल चूड़ी और कानों में सोने की छोटी-बड़ी बालियां, अंगूठी आदि पहने हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

2024 में पहली बार आई थीं प्रयागराज

‘इटैलियन गर्ल’ लुक्रेशिया ने मीडिया को बताया कि वह इससे पहले भी दो बार प्रयागराज आ चुकी हैं. पहली बार वह 2024 माघ मेला में प्रयागराज आई थीं. मेला क्षेत्र में ही उनकी मुलाकात नागा साधु मनमौजी रामपुरी से हुई थी, और इसके बाद वह 2025 में महाकुंभ में भी आईं. हालांकि, इस दौरान वो ज्यादा समय तक यहां रुक नहीं सकी थीं, लेकिन इस बार माघ मेला में वह लंबे समय तक रुकी हैं. उन्होंने बताया कि उनका भारतीय सनातन संस्कृति के प्रति प्रेम और लगाव है यही वजह है कि इस बार वह ज्यादा समय तक रुकी हुई हैं.

ॐ नमः शिवाय का करती हैं जाप

लुक्रेशिया ने बताया कि वो साधु मनमौजी रामपुरी के सानिध्य में हैं. और धीरे-धीरे करके पाश्चात्य कल्चर को छोड़कर भारतीय पहनावा और खान-पान अपना रही हैं. दरअसल, लुक्रेशिया को हिंदी समझ में तो आती है, लेकिन वह हिंदी बोल नहीं पाती हैं. हालांकि, वो धीरे-धीरे हिंदी भाषा सिखने की कोशिश कर रही हैं. हर-हर महादेव, हर-हर गंगे, ॐ नमः शिवाय, जय भोले नाथ और जय श्रीराम आदि का जयघोष वह करती रहती हैं. लोगों की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से नागा साधु मनमौजी रामपुरी के छोटे से शिविर में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं.

Related Articles

Back to top button