February 13, 2026 4:03 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

BMW हो गई Out of Control! मौके पर मची अफरा-तफरी

लुधियाना: जिले में तेज रफ्तार BMW का कहर देखने को मिला है। फिरोजपुर रोड स्थित एलीवेटिड पुल पर सोमवार को एक तेज रफ्तार BMW कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के कारण कार का टायर फट गया और वाहन आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुल पर काम कर रहे पेंटिंग मजदूरों ने तुरंत कार के पास पहुंचकर चालक को बाहर निकाला। बाहर आते ही चालक ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह नशे में था।

कुलविंदर सिंह जस्सा ने बताया कि कार बहुत तेज रफ्तार में आ रही थी। पहले फुटपाथ डिवाइडर से टकराई और फिर पूरी तरह नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने मदद की कोशिश करने पर गालियां दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में कार का फ्रंट टायर फट गया और दोनों एयरबैग खुल गए। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया और वाहन मालिक के परिजनों को सूचित किया। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button